Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   vidisha two absconding accused reward 5000 each pocso case

विदिशा: सामूहिक दुष्कर्म के दो फरार आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम, 14 नवंबर को की थी दरिंदगी

Wed, 18 Nov 2026 04:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 18 Nov 2026 04:02 PM IST
सार

विदिशा में 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार राकेश अहिरवार और शरद गोस्वामी पर पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। घटना 14 नवंबर की है। कोतवाली पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और नागरिकों से सूचना देने की अपील की है।

विज्ञापन
vidisha two absconding accused reward 5000 each pocso case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदिशा की कोतवाली पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार दो आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस आरोपी राकेश अहिरवार और शरद गोस्वामी की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सटीक सूचना देने पर यह इनाम राशि प्रदान करेगी। दोनों फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान तथा नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- विदिशा दुष्कर्म केस: पुलिस पर सवाल उठने के बाद आरोपी गिरफ्तार, एनएचआरसी ने डीजीपी-गृह सचिव को थमाया नोटिस
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 नवंबर की रात रामलीला गेट के पास पीड़ित किशोरी की मुलाकात राकेश अहिरवार और उसके दोस्त शरद गोस्वामी से हुई थी। दोनों आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपनी स्कूटी पर बैठाकर डोलखेड़ी ले गए। वहां एक मकान में दोनों आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की और किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी राकेश और शरद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई और तलाश जारी
विदिशा में बाल दिवस के दिन तीन नाबालिगों से दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई थीं। पुलिस प्रशासन ने दो मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस तीसरे मामले में दोनों आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं। इस मामले की विस्तृत जांच कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद राज कर रहे हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे आरोपियों से संबंधित कोई भी जानकारी कोतवाली थाना प्रभारी या विदिशा पुलिस कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं। पुलिस दल दोनों की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed