फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Harda Blast: Firecrackers still bursting in Harda

Harda Blast: पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 11 मौतें, अभी भी फूट रहे पटाखे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Wed, 07 Feb 2024 10:56 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 07 Feb 2024 10:56 AM IST
सार

Harda Blast: भोपाल से 150 किलोमीटर की दूरी पर बसे हरदा शहर में मंगलवार सुबह दस बजे एक भीषण आग लग गई। यहां इलाके की एक पटाखे फैक्ट्री में लगी आग और उसके बाद उसमें हुए विस्फोट की वजह से पांच किलोमीटर के इलाके में मकानों की खिड़कियों के कांच टूट-टूट कर गिरने लगे। हादसा इतना भयानक है कि घटनास्थल पर अभी भी पटाखे फूट रहे हैं।

 

विज्ञापन
Harda Blast: Firecrackers still bursting in Harda
हरदा ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसे के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वाराणसी से आई नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है, जिसमें आग अभी भी धधक रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज हालात का जायजा लेने हरदा जाएंगे। इस दौरान सीएम यादव मृतकों, घायलों और उनके परिजनों पर भी मुलाकात कर सकते हैं। 

विज्ञापन


अभी भी फूट रहे पटाखे
हादसा कितना भयानक था इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटनास्थल पर अभी भी पटाखे फूट रहे हैं। जेसीबी और पोकलेन मशीन से मलबा हटाने पर बारूद और पटाखे दबे हुए मिल रहे हैं। 300 से ज्यादा दमकल वाहनों से आग बुझाने का प्रयास किया जा चुका है, इसके बाद भी मलबे से धुआं उठ रहा है।
विज्ञापन


51 लोगों की हालत गंभीर
हादसे में 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 51 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनता इंदौर और भोपाल में इलाज चल रहा है। राहत की बात यह है कि रात में मलबे में न तो कोई घायल और न ही कोई शव मिला है। हालांकि, रेस्क्यू टीम लगातार मलबा हटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरदा पहुंची एनडीआरएफ की टीम
जानकारी के अनुसार वाराणसी से आई नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) की टीम बुधवार सुबह हरदा पहुंची हैं। टीम के 35 सदस्यों ने फैक्ट्री के तलघर में मलबा हटाने का काम शुरू किया है। यहां बारूद रखा हुआ था और हादसे के समय कर्मचारी भी मौजूद थे। ऐसे में  एनडीआरएफ की टीम ने तलघर से मलबा हटाने का काम शुरू किया है। 


फैक्ट्री मालिक और उसका भाई गिरफ्तार
हरदा पुलिस ने फैक्ट्री मालिक और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों राजेश अग्रवाल और सौमेश अग्रवाल को राजगढ़ जिले के सारंगपुर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे से पकड़ा गया। दोनों भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ कर उनके एक और साथी के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।  

मृतकों के परिजनों को 15-15 लाख देने के आदेश 
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने ब्लास्ट केस पर संज्ञान लेते हुए एक आदेश जारी किया है। जिसमें मृतकों के परिजन को 15 लाख, मामूली घायलों को तीन और गंभीर घायलों को पांच लाख रुपये देने के आदेश दिए हैं। साथ ही हादसे में जिनके घर जल गए हैं उन्हें पाच और जिनके खाली कराए गए उन्हें 2 लाख रुपए देने के आदेश दिए गए हैं। एनजीटी के आदेश के तहत फैक्ट्री मालिकों को यह राशि पर्यावरण मुआवजा निधि के खाते में जमा करानी होगी। जिसके बाद इसे पीड़ितों को दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed