फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Hamidia tragedy: Twin daughters were born two hours before the accident, one died, other in the hospital

Hamidia Hospital Fire News: हादसे के दो घंटे पहले जन्मी थीं जुड़वा बेटियां, एक की मौत, दूसरी अस्पताल में

Tue, 09 Nov 2021 02:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 09 Nov 2021 02:41 PM IST
सार

भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल हादसे में अंकुश यादव ने अपनी एक बेटी को खो दिया।  

विज्ञापन
Hamidia tragedy: Twin daughters were born two hours before the accident, one died, other in the hospital
हमीदिया हादसे में बेटी खोने वाले पिता अंकुश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में सोमवार रात लगी आग में झुलसे मासूमों की मौत उनके परिजन को जिंदगीभर का जख्म दे गई है। अब तक करीब 7 बच्चों के मरने की अपुष्ट खबरें सामने आई है। इस हादसे में दो घंटे पहले जन्मी मासूम भी असमय काल का ग्रास बन गई।
विज्ञापन


बच्ची के पिता का नाम अंकुश यादव है। उन्होंने बताया कि हादसे के महज 2 घंटे पहले ही एक निजी अस्पताल में उनकी जुड़वां बेटियां पैदा हुई थीं। एक बेटी स्वस्थ थी जबकि एक का वजन कम होने की वजह से डॉक्टर्स ने उन्हें कमला नेहरू अस्पताल में रेफर कर दिया था। अंकुश अपनी बेटियों को अस्पताल में भर्ती कर बाहर निकले ही थे कि अस्पताल में आग लग गई। ये देखते ही बदहवास अंकुश उल्टे-पैर अस्पताल की तरफ भागे। वो भागते हुए खुद अस्पताल की तीसरी मंजिल पर पहुंचे। अपनी आंखों के अपनी नवजात कोमल सी बच्ची को भी आग की लपटों और धुएं में मरते देखा।
विज्ञापन


अपनी आंखों के सामने देखी बेटी की मौत
अंकुश यादव ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि वार्ड में आग लग चुकी थी। उन्होंने वहां मौजूद स्टाफ से कहा कि आग लग गई है। बच्चों को बाहर निकालो। पहले तो स्टाफ के लोगों ने उन्हें वॉर्ड में अंदर नहीं घुसने दिया। जब हालात बेकाबू होने लगे तो फिर किसी को कुछ नहीं सूझा। अंकुश यादव ने अपनी बेटी और बाकी बच्चों को बचाने के लिए गेट पर लगे कांच को अपने हाथ से ही तोड़ दिया। बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी। आग तेजी से फैल रही थी। बाकी लोग भी बदहवास होकर यहां-वहां अपने बच्चों को बचाने में जुटे थे। वे धीरे धीरे अपने बच्चों को बाहर ले जाने लगे। इन सबके बावजूद अंकुश अपनी एक बेटी को नहीं बचा पाए। दूसरी अस्पताल में अभी भी जिंदगी-मौत की जंग लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed