फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Unique marriage in MP father got the daughter married to Lord Krishna read more in hindi

MP में अनोखी शादी: इस शख्स ने भगवान कृष्ण से कराया बेटी का ब्याह, वजह जानकर नम हो जाएंगी आंखें

Thu, 10 Nov 2022 12:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 10 Nov 2022 12:41 PM IST
सार

ग्वालियर जिले के मोहना में एक पिता ने अपनी बेटी का विवाह भगवान कृष्ण से कराया है, इस शादी के चर्चे काफी दूर-दूर तक हो रहे हैं। भगवान कृष्ण से शादी कराने की वजह जानकर आप भावुक हो जाएंगे।

विज्ञापन
Unique marriage in MP father got the daughter married to Lord Krishna read more in hindi
शिशुपाल राठौर, बेटी सोनल के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आप कई शादियों में शामिल हुए होंगे और कई बरातें देखी होगी, हाल ही में मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में सात नवंबर को एक अनोखी बरात देखने को मिली। उसे जिसने भी देखा बस देखता ही रह गया, इस शादी के चर्चे भी दूर-दूर तक हो रहे हैं। दरअसल ग्वालियर में एक पिता अपनी बीमार बेटी की शादी भी आम लड़कियों की तरह कराना चाहते थे, लेकिन लाइलाज बीमारी के चलते वह अपनी बेटी की शादी नहीं करा पा रहे थे,  फिर उन्होंने बेटी की शादी भगवान कृष्ण से करने का फैसला किया और धूमधाम से बेटी की शादी कर उसे विदा किया।
विज्ञापन


रीति रिवाज से की गई शादी
ग्वालियर जिले के मोहना निवासी शिशुपाल राठौर पेशे से व्यवसायी है, जब उनसे लोगों ने बेटी की शादी कराने के बारे में कहा तो वह भी सोच में पड़ गए कि आखिर बीमार बेटी से शादी कौन करेगा, जिसके बाद शिशुपाल ने भगवान कृष्ण से बेटी का ब्याह रचाने का फैसला किया और नाते रिश्तेदारों को विवाह में आने के लिए आमंत्रित किया, रिश्तेदार भी शादी का न्यौता का पाकर सोच में पड़ गए कि आखिर सोनल से शादी कौन कर रहा है, लेकिन जब बरात देखी तो रिश्तेदार भी खुशी से झूम उठे। 
विज्ञापन


ब्रेन नर्व डिसऑर्डर जैसी लाइलाज बीमारी से जूझ रही सोनल राठौरी की शादी उनके पिता ने बिल्कुल वैसे ही की जैसे वह अपनी बाकी दो बेटियों की करेंगे। शादी में हल्दी, माता पूजन, मेहंदी सभी रस्में हुई, धूमधाम से डीजे की थाप पर बरात भी निकाली गई, रिश्तेदार बरात में नाचते गाते शामिल हुए। भाई-पिता और बुआ ने शादी में होने वाली सभी रस्में अदा की। वहीं, शादी के बाद सोनल को मंदिर से विदा किया गया और विदाई के बाद वह पिता के घर वापस आ गई। सोनल की शादी से उनसे माता-पिता, भाई-बहने के साथ ही अन्य सभी रिश्तेदार काफी खुश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल की उम्र से बीमारी से जूझ रही है सोनल
सोनल की उम्र वर्तमान में 26 साल है। उसके पिता शिशुपाल ने बताया कि वह जन्म के बाद पांच साल की उम्र से इस बीमारी से जूझ रही है। 2019 से अब वह पूरी तरह बेड रेस्ट पर है। बेटी का हर तरह से इलाज कराया गया लेकिन उसे आराम नहीं मिला। पिता पर बेटी के सामाजिक संस्कार पूरे कराने का बोझ था, उन्होंने भगवान कृष्ण से शादी करा सोनल को विवाहिता होने का गौरव भी दिया है। परिजनों का मानना है कि सोनल को अब भगवान कृष्ण ही सहारा देंगे। सोनल की शादी के चर्चे दूर-दूर तक हो रहे हैं, वहीं लोग इस अनोखी शादी की तारीफ भी कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed