फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   uncle molested a minor girl In Gwalior was exploiting her for a long time

कुकर्मी चाचा गिरफ्तार : नाबालिग भतीजी के अश्लील वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म, लंबे समय से कर रहा था शोषण

Wed, 01 Feb 2023 01:59 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 01 Feb 2023 01:59 PM IST
सार

आरोपी चाचा ने पीड़िता के नहाते समय कुछ फोटो और वीडियो बना लिए थे, इसके जरिए वह नाबालिग को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुराचार कर रहा था। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
uncle molested a minor girl In Gwalior was exploiting her for a long time
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर शहर के उपनगर मुरार थाना क्षेत्र के लाल टिपारा इलाके में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ उसी के कथित चाचा ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने कलयुगी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। चाचा ने नाबालिग भतीजी के नहाते हुए कुछ अश्लील फोटो और वीडियो खींच लिए थे। इसी के आधार पर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इतना ही नहीं आरोपी ने लड़की को नशे की गोलियां देकर उसके परिजनों को बेहोश भी करवाया और बाद में लड़की के साथ मनमानी की। यह सिलसिला लंबे वक्त से चल रहा था। 
विज्ञापन


दरअसल सरकारी स्नानागार लाल टिपारा के नजदीक रहने वाली 14 साल की लड़की के चाचा ने दो महीने पहले कुछ नहाते हुए फोटो और वीडियो बना लिए थे। इसके आधार पर वह लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था। अपने रिश्तेदार की इस हरकत से लड़की जब परेशान हो गई तो उसने अपने माता-पिता को इस कथित चाचा की करतूत के बारे में बताया। इसके बाद माता-पिता लड़की को लेकर मुरार पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैक मेलिंग सहित पाॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को भी गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पहली बार चाचा ने अपनी भतीजी के साथ 29 दिसंबर को दुष्कर्म किया था। इसके बाद यह सिलसिला लगातार चला आ रहा था। लड़की के माता-पिता को खाने में नशीला पदार्थ दिया जाता था, इसके बाद उसका रिश्तेदार नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करता था। लड़की का मेडिकल कराया गया है, पुलिस ने कोर्ट में आरोपी को पेश कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही न्यायालय में आरोपी के खिलाफ चालान पेश किया जाएगा। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए भी पुलिस प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed