{"_id":"68c18369f14624b5f90f3f14","slug":"three-year-old-girl-radha-kidnapped-from-gwalior-railway-station-recovered-accused-woman-arrested-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3389592-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: रेलवे स्टेशन से अपहृत तीन साल की बच्ची बरामद, महिला गिरफ्तार; आखिर क्या थी गायब होने की कहानी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: रेलवे स्टेशन से अपहृत तीन साल की बच्ची बरामद, महिला गिरफ्तार; आखिर क्या थी गायब होने की कहानी?
Wed, 10 Sep 2025 08:49 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 08:49 PM IST
सार
MP News In Hindi: जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन से अपहृत तीन साल की बच्ची राधा को बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरण के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। बता दें, 25 अगस्त की रात को प्लेटफॉर्म नंबर एक से बच्ची का अपहरण हुआ था।
विज्ञापन
photo
विस्तार
जीआरपी पुलिस ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन से अपहृत तीन साल की बच्ची राधा को सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। अब आपको बता रहे हैं कि यह पूरा मामला क्या है...? यह घटना 25 अगस्त रात 8:30 बजे की है। दतिया निवासी रोशनी अपनी बेटी राधा (3) के साथ ग्वालियर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंची थी। फुटओवरब्रिज से उतरते समय रोशनी को अचानक पेट दर्द हुआ। उसने बच्ची को सीढ़ियों पर बैठाया और खुद पास के शौचालय चली गई। कुछ मिनट बाद लौटने पर राधा वहां से गायब थी।
आरोपी ने क्यों किया अपहरण?
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें एक महिला और एक युवक बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दिए। जांच के बाद पता चला कि महिला ने बच्ची का अपहरण कर उसे अपनी बेटी के पास कासगंज (उत्तर प्रदेश) छोड़ दिया था। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी बेटी की संतान नहीं है, इसलिए उसने बच्ची को वहां छोड़ा।
ये भी पढ़ें- Neemuch News: भाजपा नेता के बेटे सहित 11 आरोपियों पर लगी डकैती की धारा, सत्र न्यायालय को किया गया केस ट्रांसफर
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम सोमवार रात कासगंज रवाना हुई। वहां से बच्ची राधा और आरोपी महिला की बेटी को अपनी निगरानी में लेकर बुधवार को ग्वालियर लाया गया। पुलिस अब आरोपी महिला और उसकी बेटी से विस्तृत पूछताछ कर रही है। साथ ही, सीसीटीवी में बच्ची को गोद में ले जाते दिखे युवक की पहचान और आरोपी महिला के स्थायी पते की जानकारी जुटाई जा रही है।
ये भी पढ़ें- MP Politics: मंत्री सिंधिया ने दिग्विजय पर साधा निशाना, कहां-कांग्रेस की सरकार में लालटेन में पढ़ते थे बच्चे