फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Three killed during hydraulic crane mishap while binding national flag in gwalior, Shivraj singh chouhan saddend

मध्यप्रदेश: ग्वालियर नगर निगम में तिरंगा लगाते समय बड़ा हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Sat, 14 Aug 2021 03:22 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 14 Aug 2021 03:22 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के दौरान शनिवार को ग्वालियर के महाराज बाड़ा स्थित नगर निगम कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के दौरान हाइड्रोलिक मशीन टूट गई और तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई

विज्ञापन
Three killed during hydraulic crane mishap while binding national flag in gwalior, Shivraj singh chouhan saddend
ग्वालियर में बड़ा हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

देश में स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले मध्यप्रदेश के ग्वालियर से दर्दनाक घटना सामने आई है।  जहां स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के दौरान ग्वालियर के महाराज बाड़ा स्थित नगर निगम कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के दौरान हाइड्रोलिक मशीन टूट गई और तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। वहीं हादसे में घायल लोगों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि ग्वालियर में महाराज बाड़ा स्थित पोस्ट ऑफिस पर मशीन अनलोड करते समय हुई दुर्घटना में 3 कर्मचारियों के निधन व 3 लोगों के घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति, परिजनों को संबल देने व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति! 
विज्ञापन

 

प्रभारी निगम आयुक्त को मारा चांटा
वहीं इस हादसे के बाद वहां उपस्थित भीड़ आक्रोशित हो गई और प्रदर्शन करने लगी। वहीं कुछ देर बाद जब घटनास्थल पर नगर निगम के प्रभारी आयुक्त मुकुल गुप्ता पहुंचे तो भीड़ में से एक शख्स ने चांटा मार दिया। इसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप से निगम अधिकारियों को वहां से सुरक्षित निकाला गया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed