फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   The game of fencing in Chambal, the BJP resorted, and the Congress sent the councilors on a religious journey

Gwalior: चंबल में बाड़ेबंदी का खेल, भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी पार्षदों को धार्मिक यात्रा पर भेजा

Thu, 04 Aug 2022 11:44 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 04 Aug 2022 11:44 AM IST
सार

क्रॉस वोटिंग के डर से बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी आनन-फानन में अपने पार्षदों को बस के जरिए धार्मिक यात्रा के बहाने जिले से बाहर भेज दिया है।

विज्ञापन
The game of fencing in Chambal, the BJP resorted, and the Congress sent the councilors on a religious journey
कांग्रेस ने पार्षदों को बस से धार्मिक यात्रा पर भेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में इन दिनों भाजपा और कांग्रेस पार्षदों की बाड़ेबंदी का खेल खेल रही हैं। जो कि काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपनी-अपनी पार्टी का सभापति बनाना चाहती हैं और उसी कवायद में लगी हैं। क्रॉस वोटिंग के डर से बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी आनन-फानन में अपने पार्षदों को बस के जरिए धार्मिक यात्रा के बहाने जिले से बाहर भेज दिया है। बता दें इससे दो दिन पहले बीजेपी ने पार्षदों को एक हरियाणा के रिसॉर्ट में भेजा था। इसमें तीन निर्दलीय और एक बीएसपी का भी पार्षद शामिल है। बताया जा रहा है कि धार्मिक यात्रा के लिए रवाना की गई बस में महापौर शोभा सिकरवार और उनके पति विधायक सतीश सिकरवार के साथ ही कांग्रेस के कई बड़े नेता भी गए हैं।
विज्ञापन


आगामी पांच अगस्त को ग्वालियर सभापति के लिए वोटिंग होने वाली है। लिहाजा दोनों ही पार्टियों ने कमर कस ली है। क्रॉस वोटिंग के डर से बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही पार्षदों को जिले से बाहर भेज दिया है। कांग्रेस ने 29 पार्षदों के समर्थन का दावा किया है, जिसमें 25 कांग्रेस के तीन निर्दलीय और एक बसपा पार्षद शामिल है।
विज्ञापन


जबकि भाजपा 34 पार्षदों के समर्थन की बात कह रही है। बीजेपी ने दो दिन पहले 34 पार्षदों को दिल्ली के लिए रवाना किया था, लेकिन दिल्ली न भेजकर फिलहाल पार्षदों को हरियाणा के एक रिसॉर्ट में ठहराया गया है। पार्षद गुरुवार को दिल्ली पहुंच सकते हैं जहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed