{"_id":"689c7961248ace26ab08049a","slug":"suspicious-death-of-a-youth-in-a-de-addiction-centre-relatives-allege-he-was-beaten-to-death-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3281483-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: नशामुक्ति केन्द्र में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों का आरोप- पीट पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: नशामुक्ति केन्द्र में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों का आरोप- पीट पीटकर मार डाला
Wed, 13 Aug 2025 11:13 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:13 PM IST
सार
ग्वालियर में नशामुक्ति केंद्र में भर्ती पंजाब नेशनल बैंक के फील्ड ऑफिसर पंकज की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने केंद्र पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
मृतक पा फोटो
विस्तार
ग्वालियर में पंजाब नेशनल बैंक के फील्ड ऑफिसर की मिनी गोल्डन संस्कार नशामुक्ति केन्द्र में संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पंकज को नशामुक्ति केन्द्र में प्रताड़ना दी गई और उसके साथ मारपीट की है। वहीं मौत के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बता दें शहर के उपनगर मुरार त्यागी पंकज पंजाब नेशनल बैंक के क्रेडिट शाखा में फील्ड ऑफिसर था। कुछ समय से सूखा नशा की लत बढ़ने से परिवार वालों ने उसे नशामुक्ति केन्द्र में भर्ती कराने का निर्णय लिया। परिजन ने 25 जुलाई 2025 को पंकज को महाराजपुरा में शनिचरा रोड स्थित मिनी गोल्डन संस्कार नशामुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- छह दिन बाद भी अर्चना तिवारी का कोई सुराग नहीं, मामले में पांच संदेहियों की कहानी आई सामने
विज्ञापन
आज सुबह पंकज समेत 7 से 8 युवक नशा मुक्ति केंद्र से भाग गए। जब वह अपने घर आया तो पूरी तरह से स्वस्थ था, लेकिन परिजन ने पंकज की लत को देखते हुए नशा मुक्ति केंद्र को सूचना दे दी। जिस पर नशामुक्ति केन्द्र वाले आए और बड़ागांव खुरैरी के पास से पंकज को पकड़कर वापस ले गए। परिजनों ने बताया कि पंकज के परिजन को नशामुक्ति केन्द्र के संचालक विशाल कांकर और हर्ष शिंदे ने फोन किया और बताया कि पंकज की तबीयत बिगड़ गई है। उसे लेकर जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंच रहे हैं, आप लोग भी पहुंचो। जब पंकज के परिजन पहुंचे तो वहां पर ट्रॉमा सेंटर में स्ट्रेचर पर पंकज मृत अवस्था में पड़ा था। डॉक्टर ने यह भी बताया कि यह यहां पर मृत अवस्था में ही लाया गया है।
ये भी पढ़ें- बिछड़ों के मिलन की इमोशनल कहानी; चौदह बरस का 'वनवास' काटकर लौटी मां, 1600 किमी दूर जाकर बेटा लाया साथ
अस्पताल में परिजन ने पंकज के शव को देखा तो उस पर जगह जगह गंभीर चोट के निशान थे। जिसे देख परिजन ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि पंकज पूरी तरह से स्वस्थ था। पंकज के परिजन ने नशा मुक्ति केंद्र संचालक विशाल कांकर, हर्ष शिंदे पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन एवं पुलिस से मांग की है कि ऐसे नशा मुक्ति केंद्र संचालक पर FIR करते हुए इस केंद्र को बंद भी कराया जाए।
महाराजपुरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव का कहना है कि एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। शरीर पर चोट नजर आ रही है। परिजन ने नशामुक्ति केन्द्र के लोगों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
