फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Police entered red light area, 6 minor girls were found in search

Gwalior: रेड लाइट एरिया में घुसी पुलिस, चार घरों की सर्चिंग में 6 नाबालिग लड़कियां मिलीं, दो युवक भी गिरफ्तार

Sun, 02 Oct 2022 05:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 02 Oct 2022 05:02 PM IST
सार

ग्वालियर के बदनापुरा गांव में मानव तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने यहां दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 10 से 16 साल की 6 लड़कियां संदिग्ध रूप में बरामद की गई हैं। पुलिस ने दो युवकों को भी मौके से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police entered red light area, 6 minor girls were found in search
पुलिस ने छह नाबालिगों को दबिश के दौरान पकड़ा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर जिले के रेड लाइट एरिया के रूप में पहचाने वाले बदनापुरा गांव में रविवार को पुलिस ने अचानक दबिश दी। सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों की दबिश से इलाके में हड़कंप मच गया। चार घरों से छह संदिग्ध लड़कियां मिलीं, जो नाबालिग थीं। दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर मृगांकी डेका ने बताया कि बदनापुरा गांव में मानव तस्करी की सूचना मिली थी। 10 से 16 साल की 6 लड़कियां संदिग्ध मिली थीं। सभी को थाने लाया गया। बाद में तीन लड़कियों के डॉक्यूमेंट मिल गए। तीन लड़कियों को अपनी निगरानी में लिया है। बता दें कि शहर के पुरानी छावनी इलाके में बसा बदनापुर लड़कियों की खरीद-फरोख्त के लिए जाना जाता है। इलाका बेड़िया जनजाति बहुल है। कई बार शहर या आसपास के शहरों से गायब लड़कियां से बरामद की गई हैं। यहां की लड़कियों को राजस्थान और दूसरे पड़ोसी राज्यों में बेचे जाने के केस भी खुले थे। 
विज्ञापन


पहले हो चुका था विरोध, इस बार तैयारी से गई पुलिस
बता दें कि इस गांव में पुलिस ने पहले भी घुसने की कोशिश की था, पर उस समय भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। दरअसल मुरैना से कुछ दिन पहले एक नाबालिग गायब हो गई थी। जिसकी लोकेशन यहां मिली थी। इसी नाबालिग की तलाश में पुलिस यहां छानबीन के लिए आ रही थी। तब गांव के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed