फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Police arrested father accused of raping daughter in Gwalior

Gwalior: स्कूल से लौट रही बेटी को खेत ले जाकर पिता ने की हैवानियत; मां की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 18 Dec 2023 02:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 18 Dec 2023 02:19 PM IST
सार

शहर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र की 14 साल की नाबालिग शनिवार को स्कूल गई थी। दोपहर उसका पिता स्कूल पहुंचा और घर ले जाने के बहाने खेत ले जाकर उसके साथ गलत काम किया।

विज्ञापन
Police arrested father accused of raping daughter in Gwalior
पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला। बेटी ने घर पहुंचकर मां से इस बारे में शिकायत की।

विज्ञापन


घटना के बाद मां-बेटी दोनों पुलिस के पास पहुंचीं और पिता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के नारायण कॉलोनी में रहने वाली 14 साल की नाबालिग शनिवार को स्कूल गई थी। दोपहर उसका पिता स्कूल पहुंचा और उसे किसी काम का हवाला देकर अपने साथ स्कूल से ले आया। रास्ते में एक खेत में ले जाकर आरापी पिता ने बेटी से हैवानियत की। घटना से डरी और सहमी बेटी घर पर पहुंची और रविवार को पिता की करतूत के बारे में अपनी मां को बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मां बेटी ने पुरानी छावनी थाने में केस दर्ज कराया। एएसपी निरंजन शर्मा ने कहा कि नाबालिग लड़की ने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं लड़की का मेडिकल भी कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed