फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Not showing interest on social media proved costly for the husband

MP: सोशल मीडिया पर रूचि नहीं दिखाना पति को पड़ा भारी, पत्नी ने करवा दी ममेरे जेठ से हत्या…पुलिस जांच में जुटी

Tue, 10 Sep 2024 05:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 10 Sep 2024 05:17 PM IST
सार

MP: ग्वालियर में पति की हत्या का एक अनोखा मामला सामने आया है। महिला को स्मार्ट और एडवांस पति चाहिए था, जो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक्सपर्ट हो, हालांकि पति की मोबाइल और सोशल मीडिया पर रूचि बिल्कुल नहीं थी, फिर क्या था पत्नी ने पति की हत्या करवा दी।
 

विज्ञापन
Not showing interest on social media proved costly for the husband
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में एक पत्नी ने अपने प्रेमिका से पति की हत्या करवा दी। पूरे मामले को लेकर ग्वालियर के एसडीओ संतोष पटेल ने बताया है कि भिंड आलमपुर निवासी महावीर शरण कौरव की पत्नी ज्योति कौरव ने मामा के लड़के जेठ सुरेंद्र कौरव से कहा कि मेरे पति को जेल में मिलने के बहाने ग्वालियर ले जाओ। महावीर को उसके मामा का लड़का आरोपी सुरेंद्र कौरव ग्वालियर जेल में बंद हत्या के प्रयास के आरोपी से मिलने के लिये कहकर लाया था।

विज्ञापन


मृतक की पत्नी गुड़ा गुडी के नाका ग्वालियर में किराए से रहती थी, लेकिन पति को घर में नहीं रुकने दिया। जिस कारण रात दोनों रेलवे स्टेशन के बाहर रुके थे। अगले दिन दोनों केंद्रीय जेल में रिश्तेदार से मिलाई करने पहुंचे। उसके बाद महावीर और सुरेन्द्र दोनों ग्वालियर से आलमपुर के लिए निकले।
विज्ञापन


महावीर बाइक चला रहा था और सुरेन्द्र पीछे बैठा था। उटीला के पास पहुंचे ही थे कि ज्योति का आरोपी सुरेन्द्र के मोबाइल पर दो बार कॉल आया। जिस पर उसने कहा कि मेरे पति को मार दो। उटीला थाना क्षेत्र के भोगीपुरा इलाके में आगे सुनसान जगह पर छाया देखकर सुरेन्द्र ने गांजा पीने के बहाने एक कुएं के पास गाड़ी रोकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चबूतरे पर बैठकर दोनों ने गांजा पिया। सुरेन्द्र ने तो कम पिया, लेकिन महावीर नशे में चूर हो चुका था। तभी महावीर ने पूछा कि मेरी पत्नी का फोन बार-बार तुम्हें क्यों आ रहा है। महावीर को शक तो दोनों पर पहले ही था, इसी बात पर दोनों के बीच लड़ाई हो गई, जिसमें सुरेन्द्र ने महावीर के सिर पर पत्थर दे मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। 


महावीर की हत्या करने के बाद सुरेन्द्र ने अपनी ज्योति को फोन लगाया और बताया कि काम हो गया है। जिस पर ज्योति ने उससे कहा कि नये कपड़े खरीद लो। मृतक का मोबाइल व खून लगे कपड़े कहीं छिपा दो। ज्योति ने कपड़े लेने के लिए उसे ऑनलाइन रुपए भी ट्रांसफर किए थे। ज्योति ने आरोपी को बोला कि बाइक गांव के पास नहर के बम्मा में रख दो। साथ ही एक हजार रुपए और ऑनलाइन ट्रांसफर किए और कहा कि अयोध्या चले जाओ, जिससे कोई तुम पर शक नहीं करेगा। हत्या के पांच घंटे बाद वह अपने ससुर के साथ थाना पहुंची और पति की गुमशुदगी की सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed