फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Politics Union Minister Jyotiraditya Scindia statement on Uniform Civil Code

MP Politics: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर सिंधिया बोले- देश में हर व्यक्ति एक समान है तो नीति भी एक होनी चाहिए

Thu, 29 Jun 2023 06:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 29 Jun 2023 06:50 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, देश में हर व्यक्ति एक समान है। ऐसे में नीति भी एक समान होनी चाहिए। पीएम मोदी जी ने हर असंभव काम को संभव करके दिखाया है।

विज्ञापन
MP Politics Union Minister Jyotiraditya Scindia statement on Uniform Civil Code
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस समय पूरे देश भर में यूनिफॉर्म सिविल कोड चर्चाओं में है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान सामने आया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि हमारे देश में हर व्यक्ति एक समान है तो नीति भी एक होनी चाहिए। देश में जो 70 साल में नहीं हो पाया, वह मोदी जी ने अपने कार्यकाल में करके दिखाया है। चाहे वह तीन तलाक हो या अनुच्छेद-370 और अब यूनिफॉर्म सिविल कोड स्थापित हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हर असंभव कार्य को संभव करके दिखाया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर सिंधिया ने कहा है कि पांच साल में एक बार तीन चार महीने के लिए सभी लोग आते हैं और उसके बाद गायब हो जाते हैं। लेकिन प्रदेश की जनता का विश्वास सीएम शिवराज सिंह चौहान और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर है, जो देश की और प्रदेश की जनता के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में जिस प्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी में रखा गया था, वह आज विकसित राज्य की श्रेणी में स्थापित हो चुका है।
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि जनता का एक वोट कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार का वोट होगा और बीजेपी का एक वोट विकसित राज्य के लिए होगा। मध्यप्रदेश की जनता को निर्णय करना है कि तुष्टीकरण के बीच में और संतुष्टिकरण के बीच में किसको वोट देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed