फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News Six accused of UP arrested for selling paper in National Health Mission recruitment exam

MP News:हेल्थ मिशन भर्ती परीक्षा के पेपर 15-15 लाख रुपये में बेच रहे थे, ग्वालियर में यूपी के छह मुन्नाभाई गिर

Tue, 07 Feb 2023 05:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 07 Feb 2023 05:32 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में ग्वालियर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नेशनल हेल्थ मिशन की भर्ती परीक्षा का पेपर 15-15 लाख रुपये में बेचने वाले आरोपियों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
MP News Six accused of UP arrested for selling paper in National Health Mission recruitment exam
UP के छह मुन्ना भाई गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में नेशनल हेल्थ मिशन की भर्ती परीक्षा का पेपर 15-15 लाख रुपये में बेच रहे यूपी के छह मुन्नाभाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पेपर लीक होने के कारण नेशनल हेल्थ मिशन NHRM ने भर्ती परीक्षा निरस्त कर दी। 

विज्ञापन

यूपी के ये छह आरोपी ग्वालियर के समीप टेकनपुर डबरा की एक होटल में ठहरे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने होटल को चारों तरफ से घेरकर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद (प्रयागराज) जिले के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


ग्वालियर, भोपाल, इंदौर तक फैले गिरोह के तार
बता दें, नेशनल हेल्थ मिशन की भर्ती परीक्षा का पहला पेपर मंगलवार सुबह हो चुका था और उसके बाद दोपहर तीन बजे से दूसरा पेपर होना था, लेकिन पेपर लीक होने के बाद दोनों पर्चों को निरस्त कर दिया गया। ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि कुछ घंटे बाद एनएचआरएम में स्टाफ नर्स की भर्ती की परीक्षा होने वाली थी कि अचानक क्राइम ब्रांच को खबर मिली कि कुछ लोग इसके पेपर बेच रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों ने 15-15 लाख रुपये में भर्ती परीक्षा का पेपर बेचा है। इस गैंग के तार ग्वालियर के अलावा भोपाल और इंदौर तक फैले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आरोपियों ने अपने वाहन से बच्चों को लाने ले जाने की भी व्यवस्था की हुई थी। अब पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है कि इन आरोपियों ने किन-किन युवकों को पेपर भेजा है। इसके साथ ही मिली जानकारी के अनुसार, रात में इन सभी आरोपियों ने पेपर देने वाली सभी परीक्षार्थियों को पेपर में शामिल प्रश्नों के उत्तरों को रटाया था।


पेपर होने से पहले ही परीक्षा निरस्त
मंगलवार को नेशनल स्वास्थ्य मिशन में संविदा स्टाफ नर्स की भर्ती परीक्षा होनी थी। इसके तहत ग्वालियर में बड़ागांव रोड पर आना बिजौली अंतर्गत तीन शैक्षणिक संस्थानों में इस परीक्षा के केंद्र बनाए थे। इसके अलावा एक केंद्र ग्वालियर शहर में थाटीपुर स्थित एक स्कूल में बनाया था और यहां तैयारियां पूरी थी। ग्वालियर पुलिस से इनपुट मिलते ही मिशन ने अपनी यह परीक्षा शुरू होने से कुछ देर पहले ही निरस्त कर दी। मिशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी केके रावत ने इसका आदेश जारी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed