फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Massive fire in a house in Gwalior, three dead, dry fruit trader and two daughters burnt alive

MP News: ग्वालियर में एक घर में भीषण आग, तीन की मौत, ड्रायफ्रूट व्यापारी और दो बेटियां जिंदा जलीं

Fri, 21 Jun 2024 03:17 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 03:17 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बीती रात दर्दनाक हादसे में तीन लोग जिंदा जल गए। ड्रायफ्रूट कारोबारी के घर में रात करीब दो बजे आग लग गई थी। पिता और दो बेटियां घर में फंस गए थे, तमाम कोशिशों के बाद उनके शव ही निकाले जा सके। 

विज्ञापन
MP News: Massive fire in a house in Gwalior, three dead, dry fruit trader and two daughters burnt alive
ग्वालियर में इस मकान में आग लगने से तीन की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर में देर रात एक घर मे लगी भीषण आग में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक व्यापारी और उनकी दो बेटियां शामिल हैं। आग लगने की घटना देर रात लगभग दो बजे के आसपास की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। वहीं मृतकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


बताया गया कि बहोड़ापुर इलाके में संत कृपाल सिंह के आश्रम के सामने वाली गली में रहने वाले विजय गुप्ता के परिवार का ड्रायफ्रूट का कारोबार है। उनके घर मे नीचे मेवे का गोदाम है, जबकि उसी की ऊपरी मंजिल पर वे सपरिवार निवास करते थे। बुधवार रात डेढ़ से दो बजे के बीच उनके घर में अचानक भीषण आग भड़की। देर रात का समय होने के कारण सब सोए हुए थे और चारों तरफ सन्नाटा था। खुद गुप्ता परिवार भी गहरी नींद में था। जब तक लोगो की नींद टूटी तब तक आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन


घर में सो रहे थे तीनों
आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन ड्रायफ्रूट ज्वलनशील होने से आग बहुत तेजी से फैलती गई। सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घर मे मौजूद विजय गुप्ता (42), उनकी बेटियां अंशिका (15) और याशिका (16) की घर में ही जल जाने से दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


13 फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि विजय गुप्ता इस घर में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे। उनकी पत्नी सुमन अपने बेटे अंश के साथ कल शाम को ही अपने मायके गई थीं, इससे उन दोनों की जान बच गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फायर ब्रिगेड विभाग के अधिकारी अतिवाल यादव का कहना है कि लगभग 4 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि तत्काल फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं और उसके बाद आग पर काबू पाया। मौके पर एक के बाद एक फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां आईं, तब जाकर गुरुवार सुबह 4.30 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। 

फायर ब्रिगेड पर लेटलतीफी के आरोप
स्थानीय लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड की लापरवाही से तीन जानें गईं। जिम्मेदार अधिकारी पर कार्यवाही होनी चाहिए। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की लापरवाही और उदासीनता से तीन लोगों की जान चली गई। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड करीब डेढ़ घंटे देर से घटना स्थल पर पहुंची और उनके साथ पर्याप्त राहत सामग्री नहीं थी। न तो लंबी सीढ़ी थी और न ही दीवार तोड़ने के औजार। दो मंजिल और तीसरी मंजिल तक फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाई। लगभग 4:30 पर पीछे के मकान की दीवार तोड़ कर तीनों को पांच बजे बाहर निकाला गया अगर तीन बजे के आसपास पीछे के मकान की दीवार तोड़ दी गई होती तो तीनों को बचाया जा सकता था।


बाहर निकलने के रास्ते भी बंद
लोगों की मानें तो घर से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता नीचे से है। यहां आग फैली हुई थी। एक और रास्ता मकान के पिछले हिस्से से है, लेकिन यहां उन्होंने अलमारी रखी हुई थी। पिता और दोनों बेटियां आग में घिर गए और बाहर नहीं निकल सके। मकान से लपटें उठती देख आस-पड़ोस के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने स्थिति संभालने की कोशिश की लेकिन आग बहुत ज्यादा फैल चुकी थी। एसडीईआरएफ (स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पॉन्स फोर्स) और एयरफोर्स को भी मदद के लिए मौके पर बुलाया गया। एसडीईआरएफ की 13 सदस्यीय टीम ने दूसरे फ्लोर की दीवार को मशीन से तोड़ा। यहां से विजय को निकाला गया। यहां से दोनों बेटियों को निकाला गया। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed