फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News Gwalior girl committed suicide by hanging herself after video calling her fiance

MP News: मंगेतर को वीडियो कॉल कर युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड को लेकर सामने आई ये बात

Tue, 17 Dec 2024 04:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 17 Dec 2024 04:20 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपने मंगेतर को वीडियो कॉल किया और फिर गले में फंदा डाल लिया।

विज्ञापन
MP News Gwalior girl committed suicide by hanging herself after video calling her fiance
युवक और युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में एक 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपने मंगेतर को वीडियो कॉल किया और फिर गले में फंदा डाल लिया। घटना से घबराए मंगेतर ने तत्काल मामले की जानकारी युवती के चचेरे भाई को दी। चचेरा भाई भी दौड़कर घर पहुंचा, लेकिन तब तक युवती फांसी के फंदे पर लटक चुकी थी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचाया।

विज्ञापन


युवती के परिजनों ने आशंका जताई है कि मंगेतर उसे परेशान कर रहा था, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती उठाया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के ललितपुर की रहने वाली 22 वर्षीय अंशिका कुशवाहा ग्वालियर के बहोड़ापुर के विनय नगर इलाके में अपने चाचा राधे कुशवाहा, चचेरे भाइयों और अन्य परिजनों के साथ निवास कर पढ़ाई कर रही थी। चार अक्तूबर को उसकी सगाई गुढ़ा गुढ़ी का नाका इलाके में रहने वाली अर्जुन कुशवाहा से हुई थी। दोनों की फोन पर बातचीत भी होने लगी।
विज्ञापन


बीते रोज अंशिका घर में अकेली थी तभी व्हाट्सएप पर अर्जुन का उसके पास कॉल आया और किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो अंशिका ने अर्जुन को आत्महत्या करने की धमकी दी।अर्जुन ने भी तत्काल उसके चचेरे भाई कर्तव्य कुशवाहा को बताया कि उसकी बहन आत्महत्या करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही कर्तव्य तत्काल घर के लिए दौड़ा, लेकिन तब तक अंशिका ने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचा दिया। परिजनों का आरोप है कि मंगेतर उसे परेशान कर रहा था, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा का कहना है कि फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के कथन के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed