फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Election 2023: Case registered against six including Congress candidate's brother in assault case

MP Election 2023: भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट मामला; कांग्रेस प्रत्याशी के भाई समेत छह पर केस दर्ज

Sat, 18 Nov 2023 09:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 18 Nov 2023 09:32 PM IST
सार

कांग्रेस प्रत्याशी के भाई समेत छह पर मामला दर्ज होने के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया पैसे और शराब बांटने का आरोप। बोले- सिंधिया के इशारे पर की गई कार्रवाई। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Case registered against six including Congress candidate's brother in assault case
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक के भाई प्रशांत पाठक सहित उनके दर्जन भर से ज्यादा लोगों पर एक भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट करने और छीना-झपटी करने का मुकदमा माधवगंज थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता पिंटू उर्फ राघवेंद्र जाट की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


ग्वालियर दक्षिण के कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने इसे द्वेष पूर्ण कार्रवाई बताया है। उनका कहना है कि भाजपा के लोग रात अंधेरे में मतदाताओं को पैसे और शराब बांट रहे थे। पुलिस को बार-बार इसकी जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब उनके कार्यकर्ताओं में ऐसे लोगों को पकड़ा है और उन्हें पुलिस थाने में छोड़ा है। प्रवीण पाठक का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इशारे पर भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह को फायदा पहुंचाने के लिए यह सब किया जा रहा है, लेकिन वह अपने मतदाताओं पर भरोसा करते हैं और तीन दिसंबर को वो भारी बहुमत से विजयी होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने ग्वालियर पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल और अन्य अधिकारियों पर बीजेपी के नेताओं के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक का कहना है कि यह मामला जांच के दायरे में है। पुलिस किसी को भी अनावश्यक रूप से फंसाने या केस लादने का काम नहीं कर रही है। पिंटू जाट की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed