फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Crime Fraud of Rs 1.63 crore in the name of investment in crypto currency in Gwalior

MP Crime: क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर एक करोड़ 63 लाख रुपये की ठगी, बाप-बेटे की शातिर जोड़ी गिरफ्तार

Thu, 02 Mar 2023 05:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 Mar 2023 05:51 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में बिटकॉइन में निवेश करने के नाम पर पौने दो करोड़ रुपये की ठगी हुई है। बाप और बेटे मिलकर ठगी की इस वारदात को अंजाम देते थे। फिलहाल, पुलिस ने मामले में शामिल बाप-बेटे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
MP Crime Fraud of Rs 1.63 crore in the name of investment in crypto currency in Gwalior
एएसपी क्राइम ब्रांच ग्वालियर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में डिजिटल करेंसी बिटकॉइन में निवेश कराने के नाम पर लगभग पौने दो करोड़ रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने नोएडा (यूपी) से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अलग-अलग बैंकों की 11 चेक बुक, दो पासबुक, छह एटीएम-क्रेडिट कार्ड और चार मोबाइल बरामद हुए हैं। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि लोगों को डिजिटल करेंसी में निवेश करवाकर दस प्रतिशत लाभ देने का लालच देते थे। लेकिन डिजिटल करेंसी की कीमत बढ़ने पर उसे वापस नहीं करते और निवेशकों का पैसा हड़प लेते थे।

विज्ञापन


शहर के पॉश इलाके सिटी सेंटर में रहने वाले फरियादी अजय कुमार टंडन ग्वालियर एसएसपी को शिकायत करते हुए बताया, जेवरिया सर्विस क्लब इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड एवं वेबसाइट क्रिप्टोकाका.कॉम के लोगों द्वारा उसके साथ लगभग पौने दो करोड़ रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। शातिर ठगों ने ऑनलाइन डिजिटल करेंसी बिटकॉइन में निवेश कराने के नाम पर 12.1134 बिटकॉइन डिजिटल करेंसी (भारतीय मुद्रा 1,63,38,750 रुपये), यूएसडीटी (लगभग 7,10,000 हजार रुपये), एटीसी कॉइन (लगभग 30 लाख रुपये) की धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन


शिकायत की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर SSP के निर्देश पर थाना क्राइम ब्रांच ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्जकर ठगों की तलाश शुरू की। टेक्निकल चीजों के सहारे क्राइम ब्रांच आरोपियों के ठिकाने नोएडा तक पहुंच गई और आरोपियों की घेराबंदी कर नोएडा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ग्वालियर ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाभ का लालच देते थे...
आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि शातिर ठगों की गैंग डिजिटल करेंसी में लोगों को निवेश करवाकर दस प्रतिशत लाभ देने का लालच देते थे और डिजिटल करेंसी की कीमत बढ़ने पर उसे वापस न करके अपने व्यवसाय में लगा देते थे। उसके बाद निवेशकों का पैसा हड़प लेते थे। आरोपियों ने क्रिप्टोकाका.कॉम और क्रिप्टोइनबॉक्स.कॉम वेबसाइट पर डिजिटल कॉइन के माध्यम से निवेश कराया गया था।


साथ ही ठगों की गैंग यूट्यूब चैनल पर ओहो टीबी इंडिया के नाम से चैनल बनाकर विभिन्न विडियो द्वारा डिजिटल करेंसी को आरोपी की वेबसाइट पर निवेश करने के लिए लुभाने हेतु अपलोड किए गए हैं। साथ ही फेसबुक पर भी कई वीडियो अपलोड किए गए हैं। बहरहाल थाना क्राइम ब्रांच ग्वालियर ने फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 420, 409 भादवि एवं 66डी आईटी एक्ट का मामला दर्ज किया है और आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed