{"_id":"64e0b2cddb49c72d6c0abd34","slug":"minister-usha-thakur-s-big-statement-about-former-cm-digvijay-singh-in-gwalior-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: 'परिस्थिति को देखकर बदलने वालों को जानती है जनता', दिग्विजय सिंह को लेकर मंत्री उषा ठाकुर ने कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: 'परिस्थिति को देखकर बदलने वालों को जानती है जनता', दिग्विजय सिंह को लेकर मंत्री उषा ठाकुर ने कसा तंज
Sat, 19 Aug 2023 05:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 19 Aug 2023 05:47 PM IST
सार
प्रदेश कार्य समिति की बैठक में ग्वालियर पहुंची मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि कार्य समिति की बैठक में केंद्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त होता है।
विज्ञापन
संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर पहुंची मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने मीडिया से बातचीत की। साथ ही रविवार को होने वाली प्रदेश कार्य समिति की बैठक को लेकर कहा कि यह बैठक हमारे यहां सतत होती है। इस बैठक के माध्यम से हम अपने कार्यकर्ताओं को सक्रियता पार्टी की नीति और उन्हें कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश कार्य समिति की बैठक में केंद्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त होता है, जो आगामी विधानसभा चुनाव में काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के द्वारा बजरंग दल को बैन न करने को लेकर मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता ऐसे नेताओं के बारे में अच्छी तरह जानती है कि निजी स्वार्थ के लिए यह स्थान, समय, परिस्थिति को देखकर बदलते रहते हैं। वहीं, बीजेपी की उम्मीदवारों की सूची घोषित होने के बाद टिकट को लेकर बगावत शुरू होने को लेकर कहा कि पार्टी परिवार में थोड़ी राजी नाराजगी होती है, लेकिन चुनाव में सभी एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिताएंगे।
विज्ञापन
वहीं, पहली सूची में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को टिकट न मिलने को लेकर कहा कि भाजपा में कोई किसी का समर्थक नहीं है और कोई किसी का विरोधी नहीं है। यहां सब कार्यकर्ता हैं और एकजुट होकर काम करते हैं। वहीं, अमित शाह के दौरे को लेकर कांग्रेस के सवाल पर मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के कहने से कुछ नहीं होता है। वह चाहे कुछ भी कहते रहे।
विज्ञापन
