फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Madhya Pradesh News: Asked for toll in Chambal turned out into scuffle, bullets

Madhya Pradesh News: चम्बल में टोल मांगा तो निकल गई राइफल, दनादन बरसी गोलियां

Tue, 11 Oct 2022 04:56 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 11 Oct 2022 04:56 PM IST
सार

भिंड और ग्वालियर की सीमा पर बने बरेठा टोल प्लाजा पर एक बार फिर दबंगों का आतंक दिखा है। कार सवार बदमाशों ने टोल मांगने पर न केवल टोलकर्मियों को पीटा, बल्कि फायरिंग की और निकल गए।

विज्ञापन
Madhya Pradesh News: Asked for toll in Chambal turned out into scuffle, bullets
ग्वालियर के टोल प्लाजा पर दबंगों ने बैरियर हटाया और टोलकर्मियों पर फायरिंग की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के चंबल इलाके में छोटी-छोटी बातों पर भी बंदूकें निकल आती हैं। ताजा मामला भिंड और ग्वालियर की सीमा पर बने बरेठा टोल प्लाजा बदमाशों का आतंक फिर दिखा है। टोल मांगने पर कार सवार बदमाशों ने न केवल बैरियर पोल को तोड़ा बल्कि ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मंगलवार सुबह टोल कर्मचारियों ने महाराजपुरा पुलिस थाने पहुंचकर इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो गया है। इसमें बदमाशों को टोल के बैरियर पोल को तोड़ते और फिर फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन


शहर के महाराजपुरा पुलिस थाना अंतर्गत बरेठा टोल पर बीती रात करीब एक बजे भिंड की तरफ से दो कारें आईं। एक काले रंग की टाटा सफारी और दूसरी निसान की कार थी। टोल पर पहले सफारी आई। टोलकर्मी ने टैक्स मांगा तो कार सवार ने गालियां देते हुए वीरेन्द्र तोमर के नाम से वहां से निकालने के लिए कहा। टोल कर्मचारी ने कहा कि कौन वीरेन्द्र तोमर? इस पर युवक को गुस्सा आ गया। उसने विवाद करते हुए बैरियर हटाया। उसने गाड़ी को निकालकर आगे खड़ी कर दी। इसी दौरान निसान कार टोल पर आई। युवक ने उसे भी बगैर टोल दिए ही निकलवा दिया। कर्मचारियों के विरोध करने पर उसने अपनी कार से राइफल निकाली और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। यह पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। फायरिंग करने वाले ने इस तरह गोली चलाई कि वहां पर मौजूद दो कर्मचारी गोली लगने से बच गए। बताया जा रहा है कि एक कार में आरोपी के परिवार के लोग सवार थे तो दूसरी कार में बंदूकें लेकर लड़के सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed