फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Jitu Patwari said on CM Mohan Yadav's slipper statement

Gwalior News: CM यादव के चप्पल बयान पर जीतू पटवारी बोले- चप्पल, चोरी, जूता, नशा जैसे शब्द पद की गरिमा के खिलाफ

Sun, 21 Sep 2025 02:14 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sun, 21 Sep 2025 02:14 PM IST
सार

ग्वालियर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव की भाषा को पद की गरिमा के खिलाफ बताया और बहनों को वचन अनुसार 3000 की बजाय 1200 रुपये मिलने को “चोरी” कहा। उन्होंने 2028 में भाजपा का सूपड़ा साफ होने का दावा किया। वहीं, कैलारस शक्कर कारखाना बंदी पर किसान-मजदूर महापंचायत आयोजित होगी। 

विज्ञापन
Jitu Patwari said on CM Mohan Yadav's slipper statement
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और सीएम मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव पर बड़ा हमला बोला। पटवारी ने कहा कि अशोकनगर में मुख्यमंत्री द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द चप्पल, चोरी और जूता, नशा जैसे हैं, जो पद की गरिमा के खिलाफ हैं। मुख्यमंत्री को जनता से किए वादों पर बात करनी चाहिए न कि इस तरह की भाषा का प्रयोग करना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के अंदर ही मुख्यमंत्री को हटाने का अभियान चल रहा है। बहनों को तीन हजार रुपये देने का वचन दिया गया था, लेकिन सरकार सिर्फ 1200 रुपये दे रही है। यह बहनों का अपमान है और 1800 रुपये की चोरी है। पटवारी ने चेतावनी दी कि जब तक वादे पूरे नहीं होंगे तब तक कांग्रेस आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने दावा किया कि 2028 के चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कांग्रेस के शराब वाले बयान पर CM मोहन का पलटवार, कहा- बहनें कोई कांग्रेसी आए तो चप्पल तैयार रखना

आपको बता दें रविवार को मुरैना जिले में कैलारस शक्कर कारखाने को बंद करने के सरकार के फैसले का विरोध में जीवाजी गंज में संयुक्त किसान मोर्चा और कांग्रेस की ओर से किसान मजदूर महापंचायत आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी पहुंचकर किसानों, मजदूरों से संवाद करेंगे। वे इस मौके पर सरकार के फैसले को लेकर पार्टी की स्थिति स्पष्ट करेंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा और कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि महापंचायत में कैलारस शक्कर कारखाना बंद करने के सरकार के फैसले के खिलाफ संयुक्त रणनीति बनाई जाएगी। महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत दोपहर जीवाजी गंज पहुंचेंगे। वे किसानों और मजदूरों को संबोधित करेंगे और आगे की लड़ाई की दिशा तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed