फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   In Gwalior, women were raped for 8 years by filling vermilion in demand, abortion was done while pregnant

MP News: महिला की मांग में सिंदूर भरकर 8 साल तक किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

Thu, 14 Jul 2022 09:22 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 14 Jul 2022 09:22 AM IST
सार

ग्वालियर में एक महिला से शादी की आड़ में 8 साल दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी बनाया और लगातार उसका शारीरिक शोषण किया, जब महिला गर्भवती हुई तो उसने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया।

विज्ञापन
In Gwalior, women were raped for 8 years by filling vermilion in demand, abortion was done while pregnant
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला से शादी की आड़ में 8 साल दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी बनाया और लगातार उसका शारीरिक शोषण किया, जब महिला गर्भवती हुई तो उसने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इतना ही नहीं महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसका न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। महिला ने आरोपी पर जहर खिलाकर जान लेने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया है। महिला का कहना है कि वह जहर की वजह से बीमार होकर अस्पताल में भर्ती भी थी। महिला ने आरोपी की शिकायत एसएसपी से की है। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ ग्वालियर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मंदिर में लिए सात फेरे, शादी के बाद किया शोषण
पीड़िता (उम्र 35 साल) ग्वालियर जिले की रहने वाली है। उसने एसएसपी को शिकायत में बताया कि उसकी 2002 में शादी हुई थी, लेकिन शादी के 12 साल के बाद 2014 में उसका तलाक हो गया। पति से अलग होने के बाद महिला भरण पोषण के लिए एक निजी अस्पताल में नर्स की नौकरी करने लगी। काम के दौरान उसकी मुलाकात लक्ष्य श्रीवास्तव से हुई। लक्ष्य के पिता लीवर ट्रीटमेंट के लिए हॉस्पिटल में भर्ती थे, जिसके चलते वह अस्पताल में आता-जाता था, इसी दौरान महिला की उससे अच्छी पहचान हो गई। एक दिन लक्ष्य श्रीवास्तव ने महिला से कहा कि वह उसे पसंद करता है और उससे शादी करना चाहता है। महिला ने उसे अपनी पहली शादी और अपने बच्चे के बारे में बताया। तो लक्ष्य श्रीवास्तव ने फर्क न पड़ने का बात कह कर उससे शादी करने की बात कही। आरोपी ने महिला के साथ मंदिर में शादी की, बकायदा हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उसके साथ सात फेरे लिए और मांग मं सिंदूर भरकर उसे पत्नी के रूप में स्वीकार किया। शादी के दो साल बाद तक आरोपी एक किराए के कमरे में रहकर महिला के साथ संबंध बनाता रहा। काफी वक्त बीत जाने के बाद महिला ने उससे उसके घर ले जाने की बात कही, लेकिन लक्ष्य श्रीवास्तव बहाने बनाता रहा, जिसके बाद महिला ने सामाजिक तौर पर परिवार की रजामंदी के साथ वापस शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


लेकिन जब मारपीट के बाद भी महिला ने जिद नहीं छोड़ी तो आरोपी ने उसे पानी में मिलाकर जहरीला पदार्थ पिला दिया। तबीयत बिगड़ने पर जब मकान मालिक ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया तो जांच में पता चला कि महिला को जहरीला पदार्थ खिलाया गया था। महिला ने   पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था, लेकिन बाद में आरोपी ने अपनी गलती सुधारने की बात कह कर शादी करने का झांसा दिया और महिला से कोर्ट से केस वापस करवा लिया। जेल से छूटने के बाद आरोपी फिर से पहले जैसी हरकतें करने लगा। महिला की शिकायत पर आरोपी पर महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed