{"_id":"647cc97c2b95c3860809d915","slug":"in-gwalior-a-young-man-was-slapped-and-a-woman-threw-stones-at-the-sdm-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: सरकारी पंप पर कब्जा छुड़ाने पहुंचे SDM ने युवक को जड़ा थप्पड़, गुस्साई महिलाओं ने फेंके पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: सरकारी पंप पर कब्जा छुड़ाने पहुंचे SDM ने युवक को जड़ा थप्पड़, गुस्साई महिलाओं ने फेंके पत्थर
Sun, 04 Jun 2023 10:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 04 Jun 2023 10:57 PM IST
सार
ग्वालियर में सरकारी पंप पर कब्जा छुड़ाने के विवाद में SDM और PHE के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की झड़प। शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में एक युवक सहित दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस और महिलाओं में झड़प।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
शिकायत मिलने पर सरकारी हैंडपंप पर हुए कब्जे को हटाने पहुंचे SDM का युवक और उसके परिजनों से बहसबाजी के चलते विवाद हो गया। SDM ने अपना आपा खोते हुए बहस कर रहे युवक को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला ग्वालियर का है। पुलिस ने PHE अधिकारियों की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में एक युवक सहित दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ग्वालियर जिले के भितरवार SDM अश्वनी रावत थाना पनिहार क्षेत्र के घिरौली गांव में जल नल योजना के तहत चल रहे कार्य का जायजा लेने शनिवार को PHE विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने गांव के ही युवक नरेश यादव और के परिवार के खिलाफ सरकारी हैंडपंप पर कब्जा करने की शिकायत SDM से की। इससे पहले भी सार्वजनिक हैंडपंप पर कब्जे की लगातार शिकायतें SDM तक पहुंच रही थीं। SDM रावत PHE के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद दो महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। दोनों महिलाएं हैंडपंप पर खड़े होकर किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को वहां से कब्जा हटाने नहीं दे रही थीं। इसी दौरान नरेश यादव भी आ गए और SDM से बहस करने लगा। बहसबाजी के बीच SDM अश्वनी रावत अपना आपा खो बैठे और गुस्से में आकर युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वहां मौजूद महिलाएं भी गुस्से में आ गईं। महिलाओं ने अधिकारियों पर पत्थर फेंकेने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
माहौल को बिगड़ता देख SDM कब्जा बिना हटाए अपने टीम के साथ थाने पहुंचे। जहां PHE अधिकारियों ने शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया। थाना पनिहार पुलिस ने नरेश यादव सहित दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। महिलाएं आरोपी नरेश यादव की पत्नी और मां बताई जा रही है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच लगभग हो चुकी है। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
