फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   high speed bus going to Mehandipur went out of control and overturned

Murena Accident News: मेहंदीपुर जा रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, करीब 30 से 40 यात्री हुए घायल

Tue, 02 Apr 2024 11:55 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 02 Apr 2024 11:55 AM IST
सार

Murena: ग्वालियर से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रही स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई, जिसमें 30 से 40 यात्री गंभीर घायल हो गए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। 

विज्ञापन
high speed bus going to Mehandipur went out of control and overturned
मेहंदीपुर जा रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 2:30 बजे ग्वालियर से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रही यात्री स्लीपर कोच बस नेशनल हाईवे क्रमांक 44 सिकरौदा नहर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 30 से 40 यात्री घायल हुए हैं। सूचना पाकर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी आलोक परिहार, महिला प्रकोष्ठ की डीएसपी बिंदु परमार और सरायछौला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल आते ही डॉक्टरों की टीम ने सभी घायलों का उपचार किया। वहीं एक बच्चा और एक महिला की हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन

बस की रफ्तार थी तेज
बताया जा रहा हैं की बस में सवार यात्री ग्वालियर और मुरैना के बताये जा रहे हैं और बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे -44 पर स्थित सिकरौदा नहर के पास की बताई जा रही हैं। बताया जा रहा हैं की बस चालक तेज गति से बस चला रहा था, जिस वजह से बस अनियंत्रित हुई और पलट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed