{"_id":"6464aca3b3ce55118e002f64","slug":"harsh-firing-again-in-chambal-s-wedding-the-young-man-kept-firing-while-dancing-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबल की शादी में फिर हर्ष फायरिंग: नाचने के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलाता रहा युवक, SP ने कार्रवाई के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबल की शादी में फिर हर्ष फायरिंग: नाचने के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलाता रहा युवक, SP ने कार्रवाई के दिए आदेश
Wed, 17 May 2023 04:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 17 May 2023 04:00 PM IST
सार
ग्वालियर-चंबल इलाके में हर्ष फायरिंग हुई है। शादी समारोह में एक तरफ युवा डांस कर रहे थे, तो दूसरी तरफ एक युवक ताबड़तोड़ गोलियां चला रहा था। मामले में पुलिस जल्द ही कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
ग्वालियर में शादी समारोह में गोलियां चलाता युवक।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के चंबल इलाके में शादी में हर्ष फायरिंग का मामला फिर सामने आया है। एक शादी के दौरान एक युवक लगातार गोलियां चलाता दिखा। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
गौरतलब है कि पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद शहर में हर्ष फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में शादी समारोह में एक युवक द्वारा एक के बाद एक कई फायर किए गए। इतना ही नहीं विवाह समारोह में एक अन्य युवक डीजे पर भी पिस्टल लहराते हुए नजर आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो पुरानी छावनी थाना क्षेत्र का होना बताया गया है। वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा है। ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि क्राइम ब्रांच को फायरिंग की वीडियो की जांच-पड़ताल के लिए निर्देश दिए गए हैं मैरिज गार्डन संचालकों को भी स्पष्ट हिदायत है कि गार्डन में हर्ष फायरिंग की घटनाएं नहीं होने दे इसमें जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।