फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior youth became fake energy minister, called UP deputy CM in the name of energy minister

MP: 'हैलो...मैं MP का ऊर्जा मंत्री बोल रहा हूं', भाई को बचाने के लिए UP के डिप्टी CM को लगा दिया फोन; अब जेल

Fri, 08 Aug 2025 01:19 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Fri, 08 Aug 2025 01:19 PM IST
सार

MP: पुलिस को शक होने पर घेराबंदी की गई और आरोपी को लॉयन सफारी के पास ठंडी पुलिया से पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मंत्री बनकर भाई लोकेंद्र सिंह उर्फ शिवम के खिलाफ लड़की ले जाने के मामले से नाम हटाने और बीट प्रभारी को हटाने के लिए दबाव बना रहा था।

विज्ञापन
Gwalior youth became fake energy minister, called UP deputy CM in the name of energy minister
आरोपी का फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का नाम लेकर इटावा के एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को फोन कर भाई को आपराधिक प्रकरण से निकालने का दबाव बनाने वाले युवक को इटावा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी अंकित सिंह परिहार ने यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को भी फोन किया था।

विज्ञापन

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी के पास से यूपी पुलिस का फर्जी आई-कार्ड और मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री का फर्जी एसपीजी कार्ड बरामद हुआ है। दोनों आईडी कार्ड पूरी तरह नकली हैं। इटावा जिला पुलिस ने सहसो पिरौली गढ़िया निवासी अंकित सिंह परिहार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 'टूकॉलर' ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर खुद को मप्र के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बताया था। वह दो दिन से इटावा के एसएसपी के सीयूजी नंबर पर कॉल कर रहा था। सहसो थाने में दर्ज एक मामले में नामजद आरोपी के पक्ष में पैरवी करते हुए वह न सिर्फ उसका नाम प्रकरण से हटाने बल्कि बीट प्रभारी को बदलने का भी दबाव बना रहा था।

विज्ञापन


पढ़ें:  कटनी में दूषित पानी ने उल्टी-दस्त का मचाया कहर, चार की मौत तो 56 बीमार; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को शक होने पर घेराबंदी की गई और आरोपी को लॉयन सफारी के पास ठंडी पुलिया से पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मंत्री बनकर भाई लोकेंद्र सिंह उर्फ शिवम के खिलाफ लड़की ले जाने के मामले से नाम हटाने और बीट प्रभारी को हटाने के लिए दबाव बना रहा था।

अंकित सिंह परिहार के खिलाफ पहले से भी धोखाधड़ी और सरकारी पदों की आड़ लेकर ठगी करने के कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2018-19 में उसने यूपी पुलिस की वर्दी पहनकर इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed