फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior youth abused Dhirendra Kumar Shastri Video went viral on social media.. Police started searching

Bageshwar Baba: ग्वालियर के युवक ने धीरेंद्र कुमार शास्त्री को कहे अपशब्द, लोग भड़के, जानें क्या कर रही पुलिस

Wed, 26 Feb 2025 10:23 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 26 Feb 2025 10:23 PM IST
सार

ग्वालियर में आदिल हुसैन नामक युवक ने सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अपशब्द कहे। वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठनों ने आक्रोश जताते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Gwalior youth abused Dhirendra Kumar Shastri Video went viral on social media.. Police started searching
Pandit Dhirendra Shastri - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने का मामला सामने आया है। पनिहार क्षेत्र के निवासी आदिल हुसैन नामक युवक द्वारा बनाए गए इस वीडियो में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अपमानजनक भाषा का उपयोग करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश है और उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


आदिल हुसैन द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है, जिसमें वह बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और उनकी मां के लिए अपमानजनक भाषा का उपयोग कर रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि यह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है, जिसके लिए कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह शर्मा ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी भितरवार तहसील का रहने वाला है। पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठनों की मांग और आक्रोश
वीडियो के प्रसार के बाद से हिंदू संगठनों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। संगठनों का कहना है कि धार्मिक गुरु के प्रति इस तरह की भाषा असहनीय है और समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने वीडियो की कड़ी निंदा की है और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।


समाज में शांति बनाए रखने की अपील
पुलिस प्रशासन और स्थानीय नेताओं ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून पर भरोसा रखने की अपील की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि दोषी को जल्द ही गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। यह मामला धार्मिक भावनाओं से जुड़ा होने के कारण संवेदनशील है, इसलिए प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed