{"_id":"6318806c7f47160aac65200d","slug":"gwalior-two-farmers-sitting-under-a-tree-to-take-shade-electric-wire-broke-and-fell-on-them-both-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: छांव लेने के लिए पेड़ के नीचे बैठे दो किसान, बिजली का तार टूटकर उन पर गिरा, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: छांव लेने के लिए पेड़ के नीचे बैठे दो किसान, बिजली का तार टूटकर उन पर गिरा, दोनों की मौत
Wed, 07 Sep 2022 04:58 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 07 Sep 2022 04:58 PM IST
सार
ग्वालियर में एक अलग ही प्रकार के हादसे में दो किसानों की मौत हो गई। दरअसल किसान पेड़ के नीचे बैठकर आराम कर रहे थे, तभी उन पर बिजली का तार आ गिरा। करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Electric Shock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में करंट लगने में दो किसानों की मौत हो गई। ये किसान धूप से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी उन पर बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे उन्हें करंट लगा और दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
जानकारी के अनुसार हादसा ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के ग्राम गोहिंदा में हुआ है। पुलिस ने बताया कि भितरवार थाना इलाके के गोहिंदा गांव में रहने वाले दो किसान छांव लेने नीम के पेड़ के नीचे आराम कर रहे थे। उन पर 11 केवी लाइन का तार टूटकर उन पर गिर गया। उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और वे झुलस गए। दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इधर मौत की खबर सुनकर परिजनों ने अस्पताल में ही हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं। खेतों में जहां-तहां बिजली के तार झूल रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग इनकी सुध नहीं ले रहा। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।