फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Road Accident Four Died after loading vehicle collided with auto

Gwalior Road Accident: लोडिंग वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, चार की मौत, शादी में शामिल होने जा रहे थे

Wed, 19 Oct 2022 07:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 19 Oct 2022 07:23 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्वालियर-झांसी हाइवे पर तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार चार लोगों की मौत हो गई। सभी डबरा के पास पिछोर के रहने वाले थे। ये लोग शादी में शामिल होने ऑटो से ग्वालियर जा रहे थे।

विज्ञापन
Gwalior Road Accident Four Died after loading vehicle collided with auto
लोडिंग वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले के आंतरी थाना इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। लोडिंग वाहन और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ऑटो सवार सभी लोग ग्वालियर में एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ग्वालियर पहुंचने से पहले ही उनकी खुशियां मातम में बदल गई। पिछोर के रावतपुर में रहने वाली नफीसा (45), अपने बेटे समी उल्ला खान (18), बहन समीना (30), सहित परिवार के कुल नौ सदस्यों के साथ ग्वालियर के लिए निकले थे। नेशनल हाइवे-44 पर आंतरी थाना क्षेत्र में बजेरा की पुलिया के पास उन्हें एक लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी। लोडिंग वाहन में ऑसीजन सिलेंडर भरे थे। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन


हादसे में इनकी हुई मौत...
हादसे में पिछोर निवासी एक ही परिवार के तीन लोग सहित ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई। मृतकों में नफीशा बेगम पत्नी शफीक उल्ला, समी उल्ला पुत्र शफीक उल्ला, समीना बेगम पत्नी असरत खान और ड्राइवर फिरोज खान पुत्र शरीफ खान शामिल हैं। वहीं ऑटो में सवार पांच लोग घायल हो गए, घायलों में बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मची चीख-पुकार...
ऑटो में आगे बैठा समी उल्ला बाहर गिर गया और लोडिंग के नीचे आ गया। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने डायल-100 और 108 को सूचना दी। घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। आंतरी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed