{"_id":"66a79e2382d0deebb004b661","slug":"gwalior-news-women-accuse-congress-mla-sahab-singh-gurjar-of-assault-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कांग्रेस विधायक साहब गुर्जर पर आदिवासी महिलाओं संग मारपीट का आरोप, दावा- बाल पकड़कर जमीन पर पटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कांग्रेस विधायक साहब गुर्जर पर आदिवासी महिलाओं संग मारपीट का आरोप, दावा- बाल पकड़कर जमीन पर पटका
Mon, 29 Jul 2024 07:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 29 Jul 2024 07:29 PM IST
सार
ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर पर महिलाओं ने मारपीट करने, गालियां देने और बाल पकड़कर जमीन पर पटकने के आरोप लगाए हैं। विधायक के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी को शिकायती आवेदन दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर पर आदिवासी महिलाओं के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। मारपीट की शिकार हुई महिलाओं ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी को शिकायती आवेदन दिया है और सीएम डॉ. मोहन यादव से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
ग्वालियर की ग्रामीण विधानसभा की मऊ पहाड़ी इलाके में बिजली समस्या को लेकर कुछ महिलाएं कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर के घर अलकापुरी पहुंची हुई थी। महिलाओं ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि विधायक जी ने विधानसभा चुनाव में डीपी लगवाने का वादा किया था। इस वादे को याद दिलाने विधायक जी के पास पहुंचे थे। लेकिन गुस्से में विधायक साहब सिंह गुर्जर ने उनके बाल पकड़कर उनको जमीन पर पटक दिया और उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
मारपीट की शिकार महिलाओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी को विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने का शिकायती आवेदन भी दिया। महिलाओं ने विधायक पर गंदी-गंदी गाली देने का भी आरोप लगाया है और न्याय के लि सीएम डॉ. मोहन यादव से गुहार लगाई है। एसपी की गैर मौजूदगी में पीड़ित महिलाओं की शिकायत सुनने के बाद एएसपी क्राइम ब्रांच सियाज केएम ने महिलाओं को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले में कांग्रेस विधायक से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
