फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Woman raped and sent obscene videos to her daughter, victim complained to SP

Gwalior NewNews: महिला से दुष्कर्म कर बेटी को भेजे अश्लील वीडियो, थाने में नहीं हुई सुनवाई, एसपी से लगाई गुहार

Tue, 07 Jan 2025 09:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 07 Jan 2025 09:09 PM IST
सार

महिला से दुष्कर्म के बाद आरोपी उसकी बेटी को परेशान कर उस पर बुरी नजर रखने लगा।भयभीत और परेशान महिला जैसे तैसे थाने पहुंची तो पुलिस ने आरोपी पर कोई कार्रवाई न कर महिला से दूसरे थाने जाने को कहा। पीड़िता ने अब एसपी ऑफिस में गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Gwalior News: Woman raped and sent obscene videos to her daughter, victim complained to SP
एसपी के पास पहुंची पीड़िता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक महिला को आधी रात को सड़क से उठा ले गया। एक गेस्ट हाउस में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। महिला जैसे तैसे थाने पहुंची तो पुलिस ने आरोपी पर कोई कार्रवाई न कर महिला से दूसरे थाने जाने को कहा। इस तरह थाने दर थाने चककर काटकर भी ज़ब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह चुप बैठ गई, लेकिन इससे आरोपी का हौसला बुलंद हो गया। अब वह उसकी बेटी को परेशान कर उस पर बुरी नजर रख रहा है। भयभीत और परेशान युवती अब एसपी ऑफिस में गुहार लगा रही है।

विज्ञापन


एसपी ऑफिस पहुंची एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक युवक द्वारा उसके अश्लील फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर उसके साथ लगातार गलत काम किया गया। इतना ही नहीं आरोपी ने फरियादी महिला की बेटी के मोबाइल पर अश्लील फोटो वीडियो भी भेजे और बेटी के नाम से फेक आईडी बनाकर वीडियो वायरल किया जा रहे हैं। जब उसने मामले की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस एक थाने से दूसरे थाने उसे भेज कर परेशान कर रही है। ऐसे में पीड़ित महिला ने एसपी ऑफिस में आत्महत्या करने तक की धमकी दी। बाद में पुलिस जन सुनवाई में मौजूद अधिकारियों ने महिला की फरियाद सुनी और मामले की जांच की बात कही।
विज्ञापन


ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के चार शहर का नाका इलाके की रहने वाली विवाहिता को रिठौरा कला निवासी भूपेंद्र मावई पिछले 8 सालों से परेशान कर रहा है। महिला ने बताया कि 8 वर्ष पूर्व आरोपी से उसका परिचय हुआ था और आरोपी ने उसे एकांत जगह ले जाकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया था और उसके अश्लील फोटो वीडियो भी बना लिए थे। बाद में आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार गलत काम करता रहा। बीते 4 दिसंबर की रात भी जब एक होटल में खाना बनाकर घर जा रही थी तभी आरोपी ने जबरन उसे पढ़ाव थाना क्षेत्र में स्थित एक गेस्टरूम में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर जब महिला संबंधित थाने में पहुंची तो उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई और उसे पड़ाव से किला गेट फिर हजीरा थाने टरकाया गया।इस बीच 1 जनवरी को आरोपी ने मोबाइल पर फिर से जान से मारने की धमकी दी और बेटी के व्हाट्सएप नंबर पर अश्लील फोटो और मैसेज भी भेज रहा है। महिला का कहना है कि ऐसे में मेरे पास अब आत्महत्या करने के अलावा अब कोई रास्ता नहीं है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मौजूद महिला थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने यहां महिला से आवेदन लेते हुए बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में आया है और मामले की जांच की जा रही है जांच उपरांत विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed