फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Unique theft in Gwalior, leaving money and money, girls stole chocolates, new gang active

Gwalior News: ग्वालियर में अनोखी चोरी, रुपया-पैसा छोड़ लड़कियों ने चॉकलेट चुराई, नया गैंग सक्रिय

Tue, 22 Aug 2023 07:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 22 Aug 2023 07:18 AM IST
सार

Gwalior News: ग्वालियर में अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। यहां हाल ही में एक डिपार्टमेंटल स्टोर से कुछ लड़िकयों ने कीमती चॉकलेट पर हाथ साफ किया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से पूरे मामले का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Gwalior News: Unique theft in Gwalior, leaving money and money, girls stole chocolates, new gang active
चॉकलेट चोरी करती लड़की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब तक आपने रुपये-पैसे और कीमती सामान की चोरी के बारे में सुना और देखा होगा। लेकिन ग्वालियर में एक नया गैंग सक्रिय हुआ है जो कीमती समान और सोने चांदी के जेवरात नहीं बल्कि डिपार्टमेंटल स्टोर से कीमती चॉकलेट्स चुराता है। चोरी की एक घटना हाल ही में ग्वालियर के डीडी नगर क्षेत्र में देखने को मिली है। जहां कुछ लड़कियां एक डिपार्टमेंटल स्टोर से चॉकलेट चुराती हुई नजर आई हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्वालियर की महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर गेट के पास ही रियांशी डिपार्टमेंटल स्टोर संचालित है। बीते रविवार की शाम यहां एक अनोखी घटना देखने को मिली। स्टोर के मालिक ने बताया कि शाम के समय जब वे दुकानदारी में व्यस्त थे, उसी समय उनके स्टोर में चार लड़कियां एक साथ आई, जिन्होंने अनोखी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने रुपये-पैसे नहीं बल्कि डिपार्टमेंटल स्टोर में रखी हुई कीमती चॉकलेट चुराई, जिनके जाने के बाद जब चॉकलेट्स की कमी नजर आई तो सीसीटीवी फुटेज खंगला गया। जिसमें देखा कि डिपार्टमेंट स्टोर में आईं चारों लड़कियों में से एक लड़की फ्रिज से चॉकलेट निकालकर अपने जींस की पॉकेट में रखती हुई नजर आई। जिसका भुगतान उन्होंने नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियांशी डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक ने बताया कि स्टोर में एक साथ चार लड़कियां आई जो देखने में अच्छे खासे घर की लग रही थी। वहीं कुछ लड़कियां काउंटर के पास खड़ी हो गई तो वहीं एक लड़की स्टोर में अंदर चली गई। जिसने एक के बाद एक चार बार फ्रिज से चॉकलेट निकालें और अपने जींस की पॉकेट में रख लिए और घटना को अंजाम देने के बाद सभी लड़कियां एक साथ स्टोर से बाहर निकल गई। जब चॉकलेट की आवश्यकता हुई तो देखा कि स्टॉक काफी कम था। सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर उसमें वे लड़कियां चॉकलेट चुराती हुई नजर आई। चोरी हुई चॉकलेट की कीमत 400 से 500 रुपये तक बताई जा रही है। इस बात की शिकायत डिपार्टमेंटल स्टोर संचालक ने पुलिस से भी की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस घटना को अंजाम आसपास के हॉस्टल्स में रहने वाली लड़कियों द्वारा दिया गया है। वहीं, डिपार्टमेंट स्टोर के संचालक का कहना है कि इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। इसलिए अन्य डिपार्टमेंटल स्टोर भी सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed