फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News On pretext of giving lift an old acquaintance took woman along and raped her

Gwalior Crime: लिफ्ट देने के बहाने पुराने परिचित ने महिला से किया दुष्कर्म, फिर दी मारने की धमकी

Tue, 26 Mar 2024 05:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 26 Mar 2024 05:42 PM IST
सार

ग्वालियर जिले में लिफ्ट देने के बहाने पुराने परिचित ने महिला को साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। फिर पति और महिला को मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
Gwalior News On pretext of giving lift an old acquaintance took woman along and raped her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में एक परिचित द्वारा नव-विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नव-विवाहिता को उसका पुराना परिचित रास्ते में मिल गया था और उसने घर छोड़ने के लिए लिफ्ट देने के बहाने उसको अपने साथ ले गया और कंपू इलाके में एक कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला का पति ट्रक चलाता है और होली पर पति जब घर आया तो महिला ने उसकी पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। पति उसे लेकर थाने पहुंचा और केस दर्ज कराया। 

विज्ञापन


घटना गिरवाई थाना इलाके की है। घटना 12 दिन पहले की है। लेकिन इसकी शिकायत देर रात हुई।बताया गया कि ग्वालियर के ही शिंदे की छावनी इलाके में रहने वाली एक 22 साल की युवती की शादी एक साल पहले ही एक ट्रक ड्राइवर के साथ हुई थी। उसका पति ट्रक पर चला जाता है तो फिर काफी समय बाद लौटता है। सिकन्दर कंपू पर रहने वाले पूरन गुर्जर से युवती की पुरानी जान पहचान है। उसका कहना है कि विगत महिला किसी काम से आरोग्य धाम आई थी। उसी दिन उसे पूरन गुर्जर मिला। उसने महिला से उसका हालचाल पूछा और कहा कि वह उसे अपनी गाड़ी से घर ले जाकर छोड़ देगा। दोनों पुराने परिचित थे। इसलिए उसने उस पर भरोसा कर लिया और उसकी गाड़ी में बैठ गयी। युवक उसे बहाने से सिकन्दर कंपू 13वीं बटालियन पर एक कमरे में लेकर पहुंचा और वहां उसने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया। उसने जबरन उसके साथ कुकृत्य किया और डराया धमकाया कि अगर उसने जुबान खोली तो अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन


आरोपी ने उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके कारण दहशत की वजह से वह खामोश रही उसने यह बात किसी को नही बताई। बीते रोज होली पर जब उसका पति ट्रक लेकर घर लौटा तो महिला ने पूरा घटनाक्रम उसे बताया। पति उसे लेकर थाने पहुंचा और थाना गिरवाई में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। गिरवाई थाना पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है, आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed