फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Father and son died while running to save mother and daughter from electric shock

Gwalior News: शॉर्ट सर्किट से घर की दीवारों में फैला करंट, मां-बेटी को बचाने दौड़े पिता-पुत्र की मौत

Sun, 08 Sep 2024 04:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 08 Sep 2024 04:45 PM IST
सार

मकान में शॉर्ट सर्किट से करंट दीवारों में फैल गया। सबसे पहले मां और फिर बेटी को करंट ने अपनी चपेट में लिया। बाप और बेटे उन्हें बचाने के लिए दौड़े। मां-बेटी तो बच गए, लेकिन बाप और बेटे की करंट लगने से तत्काल मौत हो गई।

विज्ञापन
Gwalior News: Father and son died while running to save mother and daughter from electric shock
करंट से पिता-पुत्र की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर शहर के बीचोबीच सबसे व्यस्त और संकरे इलाके में आज बड़ा हादसा हो गया। यहां अचानक एक घर में करंट फैल गया, जिसके चलते पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में दो और लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है।

विज्ञापन


यह घटना कोतवाली थाना इलाके में महाराज बाड़ा के समीप स्थित बालाबाई के बाज़ार में घटित हुई। यहां रहने वाला एक परिवार अपना पुराना मकान तोड़कर नया बनवा रहे थे। वहां निर्माण कार्य जारी होने के कारण उन्होंने पास में ही किराये पर एक मकान ले रखा है, जिसमें वे लोग रहते हैं। मकान में शॉर्ट सर्किट से करंट दीवारों में फैल गया। सबसे पहले मां और फिर बेटी को करंट ने अपनी चपेट में लिया। बाप और बेटे उन्हें बचाने के लिए दौड़े। मां-बेटी तो बच गए, लेकिन बाप और बेटे की करंट लगने से तत्काल मौत हो गई।
विज्ञापन


चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हुए हालांकि करंट के भय से कोई नजदीक नहीं गया। इस बीच कुछ लोगों ने लकड़ी के सूखे डंडे से जैसे तैसे घायलों को बाहर निकाला। इस बीच बिजली की सप्लाई बंद कराई और पुलिस के सहयोग से सबको निकाला तब तक पिता और पुत्र की मौत हो चुकी थी। उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए, जबकि घायल मां और बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, परिजनों का कहना है कि बारिश का मौसम है। इस वजह से घर में करंट फैल गया और उसके बाद जब बेटा करंट की चपेट में आ गया तो उसे बचाने के लिए पिता वहां पहुंचा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया और दोनों की चपेट में आने से मौत हो गई। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि पिता पुत्र की शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed