फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Husband insists on unnatural relationship, beats him for protesting, victim wife reached police station

Gwalior: अननेचुरल सेक्स की जिद करता है पति, विरोध करने पर पीटता है, थाने पहुंची पीड़ित पत्नी

Mon, 18 Jul 2022 04:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 18 Jul 2022 04:57 PM IST
सार

मामला ग्वालियर के हुजरात कोतवाली थाना इलाके का है। यहां रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने पति पर अननेचुरल सेक्स करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Gwalior: Husband insists on unnatural relationship, beats him for protesting, victim wife reached police station
27 वर्षीय महिला ने पति पर अननेचुरल सेक्स करने का आरोप लगाया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पति की गंदी जिद से परेशान एक महिला थाने पहुंच गई। उसने पति पर केस दर्ज कराया है कि वह उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स करता है और विरोध करने पर बुरी तरह पीटता है। शिकायत की जानकारी लगते ही पति फरार हो गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मामला ग्वालियर के हुजरात कोतवाली थाना इलाके का है। यहां रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने पति पर अननेचुरल सेक्स करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया है कि उसकी शादी को 6 महीने हो चुके हैं और शादी के बाद से ही उसका पति जबरदस्ती अननेचुरल सेक्स करता है। लगातार पीड़ा सहने के बाद जब उसने विरोध करना शुरू किया तो वह उसे बेरहमी से पीटता है। 
विज्ञापन


सीएसपी मनीषा राजोरिया ने बताया है पीड़ित महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है इसकी जांच की जा रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया इस घटना के बारे में उसने अपनी मां को भी बताया। इस हरकत के बारे में कई बार विरोध कर चुकी है लेकिन पति जान से मारने की धमकी देता है और मारपीट करता है। पति की हरकतों से तंग आकर उसने पुलिस में शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed