फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Hundreds of people suddenly came to capture the forest hill FIR against 300 people

Gwalior: अचानक फॉरेस्ट की पहाड़ी पर कब्जा करने पहुंचे सैकड़ों लोग, वन अमले के पहुंचते ही हमला, 300 लोगों पर FIR

Wed, 04 Jan 2023 05:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 04 Jan 2023 05:46 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में बुधवार को फॉरेस्ट की पहाड़ी पर अचानक सैकड़ों लोग कब्जा करने पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम और वन विभाग पर लोगों ने हमला कर दिया। ऐसे में पुलिस ने तीन सौ लोगों पर एफआईआर भी दर्ज की है।

विज्ञापन
Gwalior Hundreds of people suddenly came to capture the forest hill FIR against 300 people
कब्जा करने पहुंचे सैकड़ों लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर शहर में अचानक भूमि लूटने की ऐसी घटना हुई कि वन विभाग, प्रशासन और पुलिस सभी के हाथ पांव फूल गए। शहर के एक छोर पर स्थित खजांची बाबा की पहाड़ी पर अचानक सैकड़ों लोग पहुंचे और उन्होंने यहां अतिक्रमण करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर इसे रोकने पहुंची वन विभाग के टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया और जमकर धक्का-मुक्की की। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा।

विज्ञापन


बता दें कि घटना बुधवार सुबह की है। इन दिनों ग्वालियर में भीषण ठंड पड़ रही है, तापमान कम होने का फायदा उठाने की नीयत से पूरी योजना बनाकर पांच सौ से ज्यादा लोगों की भीड़, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। कम्पू इलाके में एसएएफ क्षेत्र के बगल से स्थित रिजर्व वन फॉरेस्ट की जमीन की पहाड़ी पर एक साथ लकड़ी, बांस और रस्से आदि लेकर पहुंचे और वहां फटाफट जमीन घेरना शुरू कर दिया। उन्हें सबसे पहले चूना डालकर प्लाट साइज में मार्किंग शुरू कर दी। कब्जा करने पहुंचे लोगों में ज्यादातर खजांची बाबा की दरगाह के आसपास रहने वाले और नई बस्ती आदि के लोग थे।

विज्ञापन

Gwalior Hundreds of people suddenly came to capture the forest hill FIR against 300 people
वन विभाग और पुलिस टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला

वन विभाग टीम पर किया हमला...
एक साथ भीड़ द्वारा किए जा रहे इस अतिक्रमण की सूचना जैसे ही फॉरेस्ट विभाग के अफसरों को पहुंची, वे डिप्टी रेंजर संजय सक्सेना के नेतृत्व में अपना वन रक्षकों का अमला लेकर वहां पहुंचे। उन्हें देख भीड़ उन लोगों पर टूट पड़ी, उनके साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई भी की गई और उन्हें खदेड़ा भी गया। उन्होंने इस हालात की सूचना तत्काल अपने डीएफओ को दी और उन्होंने पुलिस के आला अफसरों को बताया। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण कर रही भीड़ को खदेड़ा। फारेस्ट ने वहां से अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा छोड़ा गया सामान जप्त किया।

साल 2012 में किया गया था पौधारोपण...
बताया गया कि इस पहाड़ी को हरा भरा बनाने के लिए साल 2012 में समारोह पूर्वक इस पहाड़ी पर बड़ी संख्या में पौधरोपण किया गया था। इस अभियान के तहत 5,000 पेड़ लगाए गए थे, जो बेहतर संरक्षण से सभी जीवित भी थे। लेकिन अतिक्रमणकर्ताओं की भीड़ ने इनमें से पांच सौ से ज्यादा पेड़ काट दिए और हजारों को नुकसान पहुंचाया।

तीन सौ से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज...
बाद में डिप्टी रेंजर की शिकायत पर कम्पू थाना पुलिस ने इलाके के एक हिस्ट्रीशीटर पप्पू कंजा, अशोक और बिल्लो सहित तीन सौ से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, वन कर्मियों से अभद्रता, धमकी देने और अतिक्रमण का प्रयास करने का केस दर्जकर आरोपियों की शिनाख्तगी और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed