फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Honeytrap victim woman demands Rs 15 lakh from retired army man

Gwalior: रिटायर्ड आर्मी मैन हनीट्रैप का शिकार, महिला ने अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 15 लाख रुपये, मामला दर्ज

Mon, 24 Jun 2024 04:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 24 Jun 2024 04:06 PM IST
सार

पुलिस ने महिला के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसने पहले भी मोहना और बिलौआ क्षेत्र में बलात्कार और छेड़छाड़ के मामले दर्ज कराए हैं।

विज्ञापन
Gwalior: Honeytrap victim woman demands Rs 15 lakh from retired army man
मुरार पुलिस थाने में हनीट्रैप का मामला। - फोटो : social media

विस्तार

ग्वालियर में एक एक्स आर्मी मैन हनीट्रैप का शिकार हो गया। रिटायर्ड एक्स आर्मी मैन ट्रेवल्स चलाता है। आरोपी महिला पिछले चार-पांच महीने से किसी न किसी बहाने उसे और टैक्सी लेकर जाती थी। इस दौरान महिला ने उसके साथ अश्लील फोटो खींच लिए। इसे लेकर वह उसे बदनाम करने की धमकी देकर महिला का साथी 15 लाख रुपये की मांग करने लगा। उससे परेशान होकर उसने सुसाइड का मन बनाया। दोस्त के समझाने के बाद उसने थाने में शिकायत की। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


दरअसल मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव खुरैरी में रहने वाले नंद किशोर लोधी आर्मी से रिटायर्ड हैं। काफी समय से टैक्सी का काम कर रहे हैं। किसी माध्यम से कुछ समय पहले मुरार की रहने वाली महिला से उसकी मुलाकात टैक्सी के सिलसिले में हुई। मोबाइल पर कॉल कर वह मथुरा, वृंदावन जाने के लिए टैक्सी बुक कराती थी। नंदकिशोर खुद ही टैक्सी लेकर जाते थे। इस दौरान महिला ने उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। वह उसे ब्लैकमेल करने लगी। 
विज्ञापन


इसको लेकर वह काफी परेशानी में आ गया। उसने थाने पहुंचकर शिकायत कर मदद मांगी। पुलिस ने महिला के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसने पहले भी मोहना और बिलौआ क्षेत्र में बलात्कार और छेड़छाड़ के मामले दर्ज कराए हैं। महिला के साथ उसका पार्टनर चिंटू उर्फ रघुवीर भी था। यह महिला को पैसे दिलाने के लिए लगातार फोन कर नंद किशोर को परेशान कर रहा था। पैसे न देने पर उसको धमकियां देकर लगातार प्रताड़ित भी करता था। फिलहाल पुलिस ने महिला और उसके साथी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि एक्स आर्मी मैन हनीट्रैप का शिकार हो गया। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed