{"_id":"66a0ebe2f2f6d3d6440c2879","slug":"gwalior-first-murdered-his-wife-then-buried-her-body-in-the-field-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: पहले पत्नी की हत्या की, उसके बाद शव को खेत में गाड़ा, बचने के लिए थाने में दर्ज करा दी गुमशुदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: पहले पत्नी की हत्या की, उसके बाद शव को खेत में गाड़ा, बचने के लिए थाने में दर्ज करा दी गुमशुदगी
Wed, 24 Jul 2024 05:26 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 24 Jul 2024 05:26 PM IST
सार
पति मोनू यादव ही अपनी पत्नी का कातिल निकला है, जिसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को अपने होटल के पीछे खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया था। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी पति ने यह राज उगला।
विज्ञापन
ग्वालियर में पति ने की पत्नी की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर जिले में पत्नी की हत्या कर उसे दफनाने का संगीन मामला सामने आया है। पति ने पत्नी के शव को पहले अपने होटल के पीछे लगे हुए खेत में गड्ढा खोदकर दफनाया और उसके बाद बिलौआ थाने में पत्नी की गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंच गया। दो हफ्ते तक महिला की तलाश में परेशान होती रही, बिलौआ थाना पुलिस ने आखिरकार मामले की गुत्थी को सुलझा दिया है।
मामले में पति मोनू यादव ही अपनी पत्नी का कातिल निकला है, जिसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को अपने होटल के पीछे खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया था। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी पति ने यह राज उगला और पुलिस को उस जगह पर लेकर पहुंच गया जहां पर उसने पत्नी को दफनाया था। मशक्कत के बाद बिलौआ पुलिस ने मृतका प्रगति यादव की सड़ी गली लाश को निकाला है, और पीएम के लिए भेजा दिया है। आरोपी पति पुलिस की हिरासत में है, जिससे पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।
20 साल पहले हुई थी शादी
बता दें कि मुरैना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली प्रगति यादव का विवाह जोराशी के रहने वाले मोनू यादव से लगभग 20 वर्ष पहले हुआ था। दोनों के दो बच्चे भी हैं, जो बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि लगभग एक वर्ष से प्रगति और मोनू दोनों के बीच अनबन भी चल रही थी, जिसकी शिकायत प्रगति ने और उसके घर वालों ने कई बार बिलौआ थाने में की थी। पुलिस द्वारा उनकी शिकायत नहीं ली गई। प्रगति बार-बार पुलिस को शिकायत में यह भी बताती रही कि उसकी जान को ससुराल वालों से खतरा है, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
परिजनों की मानें तो उनका कहना है कि यदि पुलिस उनकी बच्ची की समय रहते सुनवाई करती तो आज उसकी हत्या नहीं होती। वहीं प्रगति की हत्या किन करणों और किन वजह के चलते की गई है, पुलिस इसकी पूछताछ पकड़े गए आरोपी मोनू यादव से कर रही है। हत्या में और कौन-कौन लोग शामिल थे। इसका खुलासा पुलिस जांच करने के बाद करने की बात कह रही है।