फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Crime News: Youth Sprayed Black Paint on CCTV and Looted ATM

Gwalior Crime News: टोपी वाली गैंग सक्रिय, कैमरे पर काला स्प्रे किया और ATM लूटा, बाद में लगा दी आग

Wed, 20 Jul 2022 09:00 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 20 Jul 2022 09:00 AM IST
सार

ग्वालियर में टोपी गैंग सक्रिय हो गई है। गैंग के सदस्य ने मास्क लगाकर कैमरे पर काला स्प्रे किया। एटीएम लूटा और बाद में आग लगा दी। 

विज्ञापन
Gwalior Crime News: Youth Sprayed Black Paint on CCTV and Looted ATM
ग्वालियर में एटीएम में लूट करने वाला बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर शहर के मुरार इलाके में एटीएम बूथ के अंदर घुसकर चोर ने पहले मशीन को काटा। फिर उसमें रखे लाखों रुपये चोरी किए। इसके बाद मशीन में आग लगाकर भाग गया। चोर ने सिर पर टोपी और मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। एटीएम बूथ में घुसते ही उसने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे किया, जिससे कुछ भी रिकॉर्ड न हो सके। फिर इत्मीनान से मशीन काटी। रुपये निकाले और आग लगा दी। 

विज्ञापन


पुलिस को इसकी जानकारी तब लगी जब एटीएम बंद होने पर उसे सुधारने के लिए कर्मचारी पहुंचा। इस घटना ने शहर की सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोर एटीएम से कितने रुपये लेकर गया है, इसकी जांच की जा रही है।  
विज्ञापन

मुरार इलाके में सड़क पर स्टेट बैंक आफ इंडिया का एटीएम है। इसमें बुधवार रात करीब तीन बजे एक चोर घुसा। चोर ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। उसने एटीएम बूथ में घुसते ही सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे किया। उसने इसके बाद मशीन काटी और कैश ट्रे में से रुपये निकाल लिए। इसके बाद उसने मशीन में आग लगा दी और भाग गया। आग की लपटें उठी तो मशीन बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक मशीन बंद होने पर मुंबई स्थित सर्विलांस रूम से ग्वालियर में एटीएम को मेंटेनेंस वाली कंपनी के कर्मचारी को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सुबह 7.30 बजे कर्मचारी पहुंचा और उसने देखा कि मशीन में आग लगी थी। फायर ब्रिगेड को बुलाया। आग बुझ चुकी थी। जब अंदर जाकर देखा तो मशीन कटी हुई थी और रुपए गायब थे। उसने कंपनी के आफिस में सूचना दी। फिर यहां से बैंक अफसरों को सूचना दी गई।  इसके बाद सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए तो एक युवक स्प्रे करता हुआ नजर आया। हालांकि, सीसीटीवी कैमरे भी आग लगने से जल गए थे। इसकी डीवीआर मुंबई में देखी गई तो स्प्रे करता युवक दिखा। इसके बाद कुछ नहीं दिखा, क्योंकि उसने काले रंग का स्प्रे कर दिया था। पुलिस फिलहाल मामले की विवेचना कर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed