फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Crime: Four accused of looting liquor businessman arrested by police, main accused still absconding

Gwalior Crime: शराब कारोबारी से लूट के चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, मुख्य आरोपी अभी भी फरार

Fri, 08 Aug 2025 09:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 08 Aug 2025 09:17 PM IST
सार

ग्वालियर में शराब कारोबारी से 32 लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी फरार है। लूट में शामिल एक पूर्व कर्मचारी ने साजिश रची थी। पुलिस ने 20.30 लाख रुपये बरामद किए हैं। खुलासे पर पुलिस टीम को इनाम मिला।

विज्ञापन
Gwalior Crime: Four accused of looting liquor businessman arrested by police, main accused still absconding
ग्वालियर पुलिस ने 6 अगस्त को हुई लूट के आऱोपियों को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के बहोडापुर थाना क्षेत्र में बीते 6 अगस्त को शराब कारोबारी के साथ हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को दबोच लिया है जिसमें से एक मुख्य आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  दिनदहाड़े शराब कारोबारी के मुनीम से बंदूक की नोंक पर 32 लाख की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात
विज्ञापन


एसएसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी श्रीकृष्ण लालचंदानी ने शाम को पत्रकारों को बताया कि उक्त घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया। 80 टीमों को लगाकर घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। लोकेशन के आधार पर पहले बाइक जलालपुर के पास एक पेट्रोल पंप से बरामद की गई। पुलिस ने बाइक का नंबर ट्रेस किया तो वह फर्जी निकला। वहीं पुलिस को पता चला कि उक्त बदमाश बस से लटक कर मुरैना की तरफ गए हैं। उसके बाद पूछताछ में पता चला  कि वह टेकरी के पास उतर गए थे। उसके बाद पुलिस ने मुखबिरों से पूछताछ की तो आरोपियों की पहचान दीपक कुशवाह, विकास गुर्जर तथा विजय कंसाना निवासी करूआ गांव  थाना नूराबाद के रूप में की गई। पुलिस को पता चला कि आरोपी एक टोयटा ग्लैंजा कार से राहुल गुर्जर के साथ गए हैं। पुलिस को पता चला कि आरोपी दीपक कुशवाह का बाबा पूर्व सरपंच हैं और विजय कंसाना का चाचा रामलखन अंबाह में पार्षद हैं। पुलिस ने उन पर भी दबाब बनाकर आरोपियों को लूट कर रकम बरामद की। पुलिस ने 20 लाख 30 हजार रुपये लूट में से बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'हैलो...मैं MP का ऊर्जा मंत्री बोल रहा हूं', भाई को बचाने के लिए UP के डिप्टी CM को लगा दिया फोन; अब जेल

एसएसपी ने बताया कि जांच में पता चला कि गोल पहाडिया के पास की शराब दुकान पर काम करने वाला शिवम कुशवाह जिसे संदिग्ध गतिविधियों के चलते हटाया गया था, वह षडयंत्र में शामिल है। पुलिस ने शिवम को जब पकड़ा, तो उसने पूरी कहानी बता दी। पुलिस ने शिवम के रिश्तेदार दीपक कुशवाह, विजय गुर्जर, राहुल घुरैया को कार सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर अरविंद सक्सैना ने उक्त सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश करने वाली टीम को 30 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed