फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Rs 32 lakh looted from liquor businessman's accountant at gunpoint in broad daylight

Gwalior News: दिनदहाड़े शराब कारोबारी के मुनीम से बंदूक की नोंक पर 32 लाख की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

Wed, 06 Aug 2025 02:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 06 Aug 2025 02:55 PM IST
सार

Gwalior News: ग्वालियर में दिनदहाड़े लूट-पाट की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां शराब कारोबारी के मुनीम से बंदूक की नोक पर 32 लाख रुपये नकदी लूट ली गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Gwalior News: Rs 32 lakh looted from liquor businessman's accountant at gunpoint in broad daylight
पुलिस और एफएसएल टीम मामले की छानबीन में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर शहर में बुधवार सुबह शराब कारोबारी के मुनीम से 32 लाख रुपए की लूट हो गई। यह घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित कोटेश्वर मंदिर के पास उस समय हुई जब कारोबारी का मुनीम आशाराम कुशवाह स्कूटी पर सवार होकर ऑफिस से बैंक में पैसा जमा कराने जा रहा था। तभी दो अपाचे बाइकों पर सवार तीन बदमाशों ने उसे घेरकर कट्टे की नोंक पर कैश से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।

विज्ञापन

 
रेकी के बाद ही दी गई लूट को अंजाम, भितरघात की आशंका
मामले की जांच में यह बात सामने आ रही है कि लुटेरों ने पहले से रेकी कर रखी थी और पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया। जिस तरीके से मुनीम को ऑफिस से निकलते ही कुछ दूरी पर ही निशाना बनाया गया, उससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को पूरी जानकारी किसी अंदरूनी सूत्र से मिली हो सकती है। पुलिस अब शराब कारोबारी के वर्तमान स्टाफ के साथ-साथ पूर्व कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Indore News: इंदौर की सड़कों पर दौड़ेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें, महिलाओं को रक्षाबंधन पर फ्री सफर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
संघर्ष के बावजूद नहीं बचा सका कैश
लूट के समय मुनीम आशाराम कुशवाह ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों से बचने की कोशिश की और उनसे झूमा-झटकी भी की। लेकिन बदमाशों की संख्या अधिक होने और उनके पास हथियार होने की वजह से वह लुटेरों को रोक नहीं सका। बदमाश स्कूटी पर रखा कैश का कट्टा छीनकर तेजी से फरार हो गए।
 
पुलिस की तत्परता पर उठे सवाल, नाकाबंदी के बावजूद खाली हाथ
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी धर्मवीर सिंह सहित पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। शहरभर में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी गई, लेकिन बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर निकल गए। इस लापरवाही को लेकर अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

 
सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम जानकारी
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में सामने आया कि तीनों बदमाशों ने अपने चेहरे कपड़े से ढंके हुए थे और वे अलग-अलग दिशाओं से आए थे। जब मुनीम ने भागने की कोशिश की, तो एक और बदमाश तुरंत पास आ गया और तीनों ने मिलकर कैश लूट लिया। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसकी मदद से पुलिस अब उनकी पहचान में जुटी है।

यह भी पढ़ें- Balaghat News: बाघ की मौत के बाद सबूत मिटाने के लिए जलाया शव, व्हाट्सएप पोस्ट से हुआ खुलासा, 2 अधिकारी निलंबित
 
हर एंगल से की जा रही जांच
32 लाख की इतनी बड़ी लूट ने न सिर्फ व्यापारिक जगत को हिला दिया है, बल्कि पुलिस प्रशासन के लिए भी यह गंभीर चुनौती बन गई है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए गए हैं और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed