फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Woman dies due to corona infection in Gwalior

MP News: ग्वालियर में कोरोना से पहली मौत, सांस लेने में परेशानी होने पर भिंड से रेफर हुई थी महिला

Wed, 25 Jun 2025 08:24 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 25 Jun 2025 08:24 PM IST
सार

महिला को सांस लेने में परेशानी होने पर 18 जून की सुबह प्राइवेट हॉस्पिटल से महिला का कोविड सैंपल लिया गया था। प्राइवेट लैब में जांच कराई गई थी, शाम को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ग्वालियर जेएएच में 24 जून की देर रात महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
MP News: Woman dies due to corona infection in Gwalior
अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। भिंड निवासी 55 वर्षीय भूरीबाई को 22 जून को भिंड के एक निजी अस्पताल से ग्वालियर के जेएएच के लिए रेफर किया गया था, जहां 24 जून को महिला की मौत हो गई है। महिला की कोविड से मौत की बात को मंगलवार को दिन भर छुपाए रखा गया, लेकिन मंगलवार रात को यह बात जेएएच अस्पताल से लीक हो गई है।
विज्ञापन


महिला को सांस लेने में परेशानी थी। उसे भिंड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका कोविड सैंपल लिया गया था। 18 जून को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला की हालत खराब होने पर दो दिन पहले उसे ग्वालियर के जेएएच रेफर किया गया था, जहां उसने एक दिन पहले दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सोनम के बैग से मिली पिस्टल, हवाला कनेक्शन और तंत्र क्रिया से जुड़ती मर्डर मिस्ट्री
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि भिंड के बरासों गांव निवासी 55 वर्षीय महिला भूरीबाई ग्वालियर में ही किराए पर रहती हैं। सर्दी, खांसी और बुखार आने पर वह 12 जून को ग्वालियर के एक ट्रस्ट से जुड़े अस्पताल में भर्ती हुई थीं। हालात में सुधार होने पर वह 15 जून को अपने पुश्तैनी घर बरासों गांव पहुंची थी। यहां दो दिन ठीक रहने के बाद अचानक उसकी तबीयत फिर बिगड़ी, जिस पर महिला को भिंड में विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला को सांस लेने में परेशानी होने पर 18 जून की सुबह प्राइवेट हॉस्पिटल से महिला का कोविड सैंपल लिया गया था। प्राइवेट लैब में जांच कराई गई थी, शाम को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद महिला को आइसोलेशन में रखकर इलाज शुरू किया गया था, लेकिन दिन पर दिन महिला की हालत बिगड़ने लगी तो 22 जून को महिला को ग्वालियर जेएएच के लिए रेफर किया गया। ग्वालियर जेएएच में 24 जून की देर रात महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, लेकिन अस्पताल प्रबंधन महिला की मौत की खबर को छुपाए रखा था, लेकिन मंगलवार रात यह खबर भिंड से लीक हो गई है।

भिंड के प्रभारी सीएमएचओ आलोक शर्मा ने बताया भिंड की एक महिला मरीज की ग्वालियर के जेएएच में कोविड से मौत की सूचना मिली है। ग्वालियर में जेएएच से संपर्क नहीं हो पाया है। सुबह पूरी स्थिति पता करेंगे। यह महिला विवेकानंद अस्पताल में भर्ती थी और रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आना पता लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed