फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Farmer leader Rakesh Tikait reached Gwalior, targeted Modi government regarding UCC

Rakesh Tikait: मोदी सरकार पर फिर हमलावर हुए किसान नेता राकेश टिकैत, यूसीसी पर बोले- पहले सर्व सहमति जरूरी

Mon, 03 Jul 2023 07:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Jul 2023 07:28 PM IST
सार

किसान नेता राकेश टिकैत जिले के डबरा कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वापसी में वे कुछ देर के लिए ग्वालियर स्टेशन पर रुके थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Farmer leader Rakesh Tikait reached Gwalior, targeted Modi government regarding UCC
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान नेता राकेश टिकैत सोमवार को ग्वालियर पहुंचे थे। यहां उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि देश को इंडस्ट्री और उद्योगों के नाम पर लेबर कॉलोनी में तब्दील किया जा रहा है। एजुकेशन को खत्म किया जा रहा है। टिकैत ने यूसीसी के बहाने भी निशाना साधा है।
विज्ञापन


बता दें कि किसान नेता राकेश टिकैत जिले के डबरा कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वापसी में वे कुछ देर के लिए ग्वालियर स्टेशन पर रुके थे। उन्होंने कहा कि सरकार यूसीसी (समान नागरिक संहिता) की बात कर रही है, लेकिन उसे जिस चीज पर सबसे पहले फोकस करना चाहिए उस पर वह ध्यान नहीं दे रही है। जरूरत जनसंख्या नियंत्रण कानून की है। उन्होंने कहा कि यूसीसी से पहले सरकार को सर्व सहमति बनानी चाहिए। जब हमारा तिरंगा एक है तो सबके लिए शिक्षा भी एक होनी चाहिए। देश में असमानता की स्थिति बढ़ती जा रही है। सारी चीजों अथवा संसाधनों का समान बंटवारा होना चाहिए। कोई साधन संपन्न है कोई विपन्नता की स्थिति से गुजर रहा है।
विज्ञापन


देश को लेबर कॉलोनी बनाना चाहती है सरकार
टिकैत ने नरेंद्र मोदी सरकार को बड़े उद्योगपतियों की सरकार बताया और कहा कि यह लोग देश को लेबर कॉलोनी में तब्दील करना चाहते हैं। जहां भी इंडस्ट्री आई है वहां एजुकेशन खत्म हो गई है। सरकार इंडस्ट्री के नाम पर दुनिया भर की फैक्ट्रियों को लगाना चाहती है। प्रदूषण हमारा देश झेलेगा। सस्ती लेबर का मार्केट हमारा देश बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएसपी पर नहीं कर रहे कोई बात
कुछ फसलों के दाम बढ़ाए जाने को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार एमएसपी पर कोई बात नहीं कर रही है। जिन फसलों पर सरकार ने रेट बढ़ाए उस पर खरीद कौन करेगा, जब तक उस पर कानून नहीं बनता है। उन्होंने कहा कि देश में तानाशाही चल रही है। इसके लिए सभी को साथ मिलकर लड़ना होगा, नहीं तो देश की स्थिति बद से बदतर होती जाएगी। आज हमारे युवा नौकरियां तलाशते घूम रहे हैं, लेकिन नौकरियां नहीं हैं। बच्चों को शिक्षा से दूर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed