Dog Aadhar Card Viral: 'टॉमी' पर क्यों डीएम को देनी पड़ी सफाई? जानें कुत्ते के वायरल आधार कार्ड की पूरी कहानी
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक अजीब मामला सामने आया है। टॉमी नाम के कुत्ते का आधार कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आधार कार्ड पर कुत्ते का फोटो भी लगा हुआ है।पालनकर्ता कैलाश जायसवाल का नाम पिता की जगह लिखा है, जो डबरा के रहने वाले हैं।
विस्तार
जब ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो ख़बर प्रशासन के कानों तक भी पहुंची और ग्वालियर कलेक्टर की ओर से बयान जारी कर स्पष्टीकरण दिया गया। बताया गया कि, कुत्ते का आधार कार्ड बनने की बात निराधार है, आधार पोर्टल पर भी ऐसा कोई आधार पंजीकृत नहीं है। इस वायरल पोस्ट और प्रशासन के बयान पर जब रियलिटी चेक किया गया, तो चौंकाने वाली बात सामने आई, डबरा के वार्ड-एक, सिमिरिया ताल इलाके में रहने वाले कैलाश जायसवाल से बात करने पर पता चला कि, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी उन्होंने ऐसा कोई आधारकार्ड बनवाया ही नहीं, लेकिन उस आधार कार्ड पर लिखा आधार नंबर जरूर जाना पहचाना था।
ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में जल्द गिरेगी कई कलेक्टरों पर गाज, बदल सकते है कई बड़े पदों पर बैठे अफसर
कैलाश जायसवाल दी प्रतिक्रिया
कैलाश जायसवाल ने बताया कि उनका एक डॉग था, जिसका नाम टॉमी था। लेकिन डेढ़ साल पहले वह पैरालिसिस की वजह से गुज़र गया था। उन्होंने बताया की, उस आधार कार्ड पर लिखा नंबर उनके बेटे का मोबाइल नंबर है। इसमें आगे और पीछे दो शून्य लगाकर आधार कार्ड को एडिट किया गया था। हाल में ही मेरे बेटे की मौत हुई है, मैं वैसे काफी परेशान चल रहा हूं। मेरा ख़ुद का आधारकार्ड नहीं बन रहा तो कुत्ते का कहां से बनवाएंगे?

ये आधार कार्ड सोशल मीडिया हो रहा है वायरल
ये भी पढ़ें- Indore: आपसी सहमति से घोषित हो जाएगी एमपीसीए की कार्यकारिणी, महाआर्यमन होंगे अध्यक्ष
