फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Controversy over installation of Bhimrao Ambedkar statue in Gwalior

Gwalior: भीमराव अंबेडकर की मूर्ति हटवाने पर भड़के ग्रामीण, पुलिस-प्रशासन की टीम पर कर दिया पथराव

Sun, 04 Dec 2022 12:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 04 Dec 2022 12:44 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में रातों-रात बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित की गई। इसको लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच बवाल हो गया।
 

विज्ञापन
Controversy over installation of Bhimrao Ambedkar statue in Gwalior
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले में मूर्तियों को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को लेकर जमकर पत्थरबाजी हुई है। यह पत्थरबाजी भितरवार तहसील के चरखा गांव में हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन पर घरों की छत से पत्थर फेंके। आनन-फानन में मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा, लेकिन लोगों के आक्रोश के चलते गांव से वापस लौट गया।

विज्ञापन


दरअसल, शनिवार देर रात चरखा गांव में जाटव समुदाय के लोगों ने भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को स्थापित कर दिया था। जैसे ही इस बात की खबर सुबह पुलिस और प्रशासन को लगी तो मौके पर अधिकारी पहुंच गए। लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। क्योंकि जिस जमीन पर मूर्ति स्थापित की गई थी, वह सरकारी जमीन थी। ऐसे में प्रशासनिक आदेश पर अंबेडकर की मूर्ति को वहां से हटा दिया गया, जिसको लेकर वहां के लोग गुस्से में आ गए और उन्होंने मौजूद पुलिस फोर्स और प्रशासन पर पत्थरबाजी कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान तीन से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहीं कुछ लोग भी इस घटनाक्रम में घायल हुए हैं। हालांकि, अब पुलिस उन लोगों को चिन्हित कर रही है, जिन लोगों ने पुलिस फोर्स और प्रशासन की टीम पर पत्थर फेंके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें यह कोई पहला मामला नहीं है, जब ग्वालियर जिले में भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को लेकर यह विवाद पैदा हुआ हो, दो महीने के अंतराल में भितरवार में ही दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां मूर्ति को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था, जिसमें राजनीति से जुड़े लोगों की अहम भूमिका भी नजर आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed