फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Bhopal Express: Fire alarm kept ringing for half an hour in Shaan-e-Bhopal train from New Delhi to Bhopal.

Bhopal Express: ह. निजामुद्दीन से भोपाल के लिए निकली शान ए भोपाल ट्रेन में आधे घंटे बजा फायर अलार्म, लोग चौंके

Sat, 09 Dec 2023 11:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 09 Dec 2023 11:26 PM IST
सार

भोपाल एक्सप्रेस शनिवार रात नई दिल्ली से भोपाल के लिए निकली थी। ग्वालियर से पहले उसके एम-2 डिब्बे में रात करीब साढ़े दस बजे अचानक फायर अलार्म बजने लगा। ट्रेन में बैठे मुसाफिरों में कुछ देर के लिए घबराहट का माहौल बन गया।

विज्ञापन
Bhopal Express: Fire alarm kept ringing for half an hour in Shaan-e-Bhopal train from New Delhi to Bhopal.
भोपाल एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नई दिल्ली से भोपाल चलने वाली शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस फायर अलार्म बजने का मामला सामने आया है। एहतियात बतौर गाड़ी चेक की गई, पर आग लगने जैसी कोई घटना नहीं हुई। तकनीकी दिक्कत से अलार्म बजता रहा।
विज्ञापन


बता दें कि भोपाल एक्सप्रेस शनिवार रात नई दिल्ली से भोपाल के लिए निकली थी। ग्वालियर से पहले उसके एम-2 डिब्बे में रात करीब साढ़े दस बजे अचानक फायर अलार्म बजने लगा। ट्रेन में बैठे मुसाफिरों में कुछ देर के लिए घबराहट का माहौल बन गया। गाड़ी के अंदर रहने वाला रेलवे स्टाफ ने गाड़ी चेक की तो पता चला कि फायर अलार्म तकनीकी दिक्कत से बजने लगा। आग लगने जैसी कोई घटना नहीं हुई, तब यात्रियों ने राहत की सांस ली। ग्वालियर से पहले कुछ देर के लिए ट्रेन को रोक दिया गया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed