फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Absconding accused in 35-year-old murder case arrested; Gwalior Police reached Delhi posing as delivery boys.

Gwalior News: 35 साल पुरानी हत्या में फरार आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली में डिलीवरी बॉय बनकर पहुंची ग्वालियर पुलिस

Mon, 20 Jul 2026 03:59 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 03:59 PM IST
सार

ग्वालियर पुलिस ने 35 साल पुराने हत्या के मामले में उम्रकैद का फरार दोषी जगदीश आर्य को दिल्ली के जहांगीरपुरी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने डिलीवरी बॉय और कबाड़ी बनकर पांच दिन तक निगरानी की। सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा था। 

विज्ञापन
Absconding accused in 35-year-old murder case arrested; Gwalior Police reached Delhi posing as delivery boys.
35 साल तक छिपता रहा हत्यारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर पुलिस ने 35 साल पुराने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पांच दिनों तक दिल्ली में लगातार मेहनत और गुप्त निगरानी के बाद आरोपी जगदीश आर्य को राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके से दबोच लिया।

विज्ञापन


इस गिरफ्तारी की सबसे दिलचस्प बात पुलिस का तरीका रहा। आरोपी बेहद सतर्क था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। ऐसे में ग्वालियर पुलिस की टीम ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग भेष अपनाए। कोई डिलीवरी बॉय बना तो कोई कबाड़ी बनकर इलाके में घूमता रहा। आखिरकार पुलिस ने गिफ्ट डिलीवर करने के बहाने आरोपी के घर तक पहुंच बनाई और उसे बिना किसी हंगामे के गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मेंटेनेंस में लापरवाही बनी मौत की वजह! 625 टन की हैमर मशीन का स्टैंड गिरा, कर्मचारी की गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जगदीश आर्य वर्ष 1991 में ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र में नंदू नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी था। इस मामले में लंबी सुनवाई के बाद वर्ष 2001 में ग्वालियर जिला अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सजा के बाद आरोपी जमानत पर बाहर आया और अदालत में सजा माफ करने की अपील की। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, लेकिन वहां भी उसकी याचिका खारिज हो गई और उम्रकैद की सजा बरकरार रखी गई। इसके बाद जगदीश आर्य फरार हो गया और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।


हाल ही में ग्वालियर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में छिपकर रह रहा है। इसके बाद हजीरा थाना पुलिस की विशेष टीम दिल्ली पहुंची और करीब पांच दिनों तक लगातार रेकी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी कर ग्वालियर ले आई है। अब उसे हजीरा थाना पुलिस न्यायालय में पेश करेगी, जहां से उसे आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जाएगा।

करीब साढ़े तीन दशक पुराने इस चर्चित हत्या मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी को ग्वालियर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि कानून से बचकर कोई भी आरोपी हमेशा नहीं रह सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed