फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Accident at Himtechno Company: FIR registered against three

MP News: मेंटेनेंस में लापरवाही बनी मौत की वजह! 625 टन की हैमर मशीन का स्टैंड गिरा, कर्मचारी की गई जान

Mon, 20 Jul 2026 12:47 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 12:47 PM IST
सार

धार जिले के पीथमपुर स्थित हिमटेक्नो कंपनी में मशीन के रखरखाव में कथित लापरवाही के कारण 49 वर्षीय कर्मचारी भीमसेन सेन की दर्दनाक मौत हो गई। 4 जुलाई को 625 टन क्षमता वाली हैमर मशीन का भारी स्टैंड उनके सिर पर गिर गया था।

विज्ञापन
Accident at Himtechno Company: FIR registered against three
पीथमपुर फैक्ट्री हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार जिले की औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर-1 स्थित हिमटेक्नो कंपनी में मशीन के रखरखाव में कथित लापरवाही एक कर्मचारी की मौत की वजह बन गई। इस मामले में पुलिस जांच के बाद कंपनी के मेंटेनेंस से जुड़े तीन अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हादसे में 49 वर्षीय कर्मचारी भीमसेन सेन की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं।

विज्ञापन


हादसे में कर्मचारी की हुई थी मौत
जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे हिमटेक्नो कंपनी में पार्ट्स की डाई बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान 49 वर्षीय कर्मचारी भीमसेन, पिता कुल्लुराम सेन, हैमर मशीन पर काम कर रहे थे। तभी करीब 625 टन क्षमता वाली हैमर मशीन का भारी स्टैंड अचानक टूटकर उनके सिर पर गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि भीमसेन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सेक्टर-1 थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- केन बेतवा लिंक परियोजना के आंदोलनकारी अमित भटनागर की तबीयत बिगड़ी, बिजावर से छतरपुर रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आई मेंटेनेंस में गंभीर लापरवाही
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच के दौरान पता चला कि हादसे से तीन दिन पहले, यानी 1 जुलाई को मशीन की सर्विसिंग और मेंटेनेंस किया गया था। यह जिम्मेदारी टेक्नीशियन विनोद कुमार, फीटर सुरेश बोराडे और रामतिरथ को सौंपी गई थी।
जांच में सामने आया कि तीनों ने मशीन की सर्विसिंग के दौरान गंभीर लापरवाही बरती और हैमर मशीन की सही तरीके से फिटिंग नहीं की। इसी वजह से काम के दौरान मशीन का भारी स्टैंड मुड़कर नीचे गिर गया और भीमसेन उसकी चपेट में आ गए।


तीन आरोपियों पर दर्ज हुआ मामला
मेंटेनेंस टीम की प्रत्यक्ष लापरवाही सामने आने के बाद सेक्टर-1 थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 372/26 दर्ज किया है। पुलिस ने टेक्नीशियन विनोद कुमार, फीटर सुरेश बोराडे और रामतिरथ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1) के तहत लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित
पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है। मामले की विवेचना प्रधान आरक्षक रुपराव तनपुरे कर रहे हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed