{"_id":"68d62f1c7e4c3365e6019f50","slug":"a-massive-gold-scam-of-rs-45-crore-was-carried-out-at-manappuram-finance-where-real-gold-was-replaced-with-fake-gold-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3449240-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: डबरा में मणप्पुरम फाइनेंस में चार करोड़ का गोल्ड घोटाला, गिरवी रखे सोने को नकली से बदल दिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: डबरा में मणप्पुरम फाइनेंस में चार करोड़ का गोल्ड घोटाला, गिरवी रखे सोने को नकली से बदल दिया गया
Fri, 26 Sep 2025 12:23 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:23 PM IST
सार
Gwalior Gold Scam: ग्वालियर के डबरा में मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की शाखा में लगभग 4 करोड़ रुपये का बड़ा गोल्ड घोटाला उजागर हुआ है। आंतरिक ऑडिट में 26 ग्राहकों का असली सोना नकली से बदलने का मामला सामने आया। घोटाले के बाद बैंक में हड़कंप मच गया और ग्राहक चिंतित हैं।
विज्ञापन
सोना। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
Gold Loan Scam In Gwalior: डबरा में मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की शाखा में करीब 4 करोड़ 5 लाख रुपये का बड़ा गोल्ड घोटाला सामने आया। कंपनी की आंतरिक ऑडिट में गोल्ड घोटाले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि 26 ग्राहकों के गिरवी रखे करीब 4 किलो 380 ग्राम असली सोने को नकली सोने से बदल दिया गया। कंपनी के दो अधिकारियों पर ही इस घोटाले का शक जताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह घोटाला तब सामने आया जब एक ग्राहक गिरवी रखे अपने जेवर लेने पहुंचा और उसके जेवर नकली निकले। इसके बाद 8 लॉकरों की जांच की गई, जिसमें 26 पैकेट नकली पाए गए। घोटाले की जानकारी मिलते ही कंपनी के एरिया मैनेजर और विजिलेंस अधिकारी मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ प्रबंधन को सूचना दी। वहीं, कंपनी के ग्राहकों ने सिटी थाना पुलिस से शिकायत कर मामले की जांच करने को कहा। पुलिस कि प्रारंभिक जांच में शाखा प्रबंधक चंद्रभान कुशवाह और असिस्टेंट मैनेजर विकास शर्मा पर संदेह जताया जा रहा है, क्योंकि लॉकर की चाबियां इन्हीं दोनों के पास रहती थीं। प्रबंधन ने दोनों लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- मकान विध्वंस पर हाईकोर्ट सख्त, भोपाल कलेक्टर और DCP क्राइम को हाईकोर्ट ने किया तलब
विज्ञापन
सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि कंपनी अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई है और मामला गंभीर है और अभी जांच के दायरे में है। स्पष्ट कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। सूचना मिलते ही कंपनी के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ जुट गई। कंपनी के ग्राहक घबराए हुए हैं।
बता दें, मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन देने का काम करती है। जब कोई व्यक्ति फाइनेंस कंपनी में गोल्ड लोन लेने के लिए जाता है तो उनका एक सुनार जेवरों की गुणवत्ता जांचता है, उसी के आधार पर ब्याज दर तय कर रकम उधार दी जाती है।
