फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   8 patients of Bhind lost their eyesight after cataract operation

MP में डॉक्टर्स की बड़ी लापरवाही: मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद भिंड के 8 मरीजों की आंख की रोशनी गायब, सभी फरार

Thu, 19 Dec 2024 07:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Dec 2024 07:01 PM IST
सार

Gwalior: मोतियाबिंद के ऑपरेशन कराने के बाद मरीज अपने घर पहुंचे तो उनको आंखों से दिखाई देना बंद हो गया। क्योंकि उनकी आंखों की रोशनी गायब हो चुकी थी। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम कालरा अस्पताल में पहुंची है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
8 patients of Bhind lost their eyesight after cataract operation
एमपी में डॉक्टर्स की लापरवाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक डॉक्टर की लापरवाही की वजह से भिंड जिले के 8 मरीजों की आंखों की रोशनी मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद चली गई। इन सभी मरीजों का ऑपरेशन ग्वालियर के कालरा अस्पताल में किया गया था। जब यह मरीज अपने घर पहुंचे तो उनको आंखों से दिखाई देना बंद हो गया। इस गंभीर लापरवाही के बाद डॉक्टर और अस्पताल का स्टाफ गायब है। रातों ही रात अस्पताल में सभी मरीजों को कहीं दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, भिंड जिले के गोरमी के कृपे का पुरा गांव में बिना अनुमति आयोजित नेत्र शिविर में आयोजकों ने जांच में ग्रामीणों को पहले मोतियाबिंद बताया। फिर उसी दिन ग्वालियर के कालरा हॉस्पिटल में लाकर 8 बुजुर्गों का ऑपरेशन कर दिया। गांव लौटने के बाद जब ग्रामीणों ने आंखें खोली तो उन्हें दिखना ही बंद हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कालरा अस्पताल की ओर से फ्री आई कैंप का आयोजन हुआ था, इसमें नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रोहित कालरा और उनकी टीम ने 50 मरीजों की आंखों की जांच की। आठ मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए ग्वालियर बुलाया गया था। अस्पताल में सन्नाटा पसरा हुआ है, सिर्फ वहां काम करने वाली बाई मौजूद है। ऑपरेशन थिएटर से लेकर डॉक्टर की ओटी और सभी चैंबर खाली पड़े हैं।

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम कालरा अस्पताल में पहुंची है और पूरे मामले की जांच कर रही है। कालरा अस्पताल में इस पूरी घटना की जांच करने पहुंचे जिला अस्पताल के सीनियर डॉक्टर जी एस गुर्जर ने बताया कि यहां ऑपरेशन और ओटी को पूरी तरह सील कर दिया है, साथ ही जांच की जा रही है। यह एक बड़ी गंभीर लापरवाही है और इसमें दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टर की गंभीर लापरवाही और आंखों की रोशनी जाने के बाद  मरीज और उनके परिजन गोरमी थाने पहुंचे और कालरा आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed